बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार
देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…

देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट बंद होने में अभी करीब डेढ़ से पौने दो माह का समय शेष है।पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2000 में बद्रीनाथ धाम में 6 लाख 95 हजार 332 श्रद्धालु पहुंचे थे। वर्ष 2007 में यह संख्या बढ़कर 7 लाख 68 हजार 107 हुई। वर्ष 2008 और 2010 में श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख के पार पहुंची, लेकिन 2014 की आपदा के कारण यह आंकड़ा घटकर 1 लाख 59 हजार 575 रह गया।वर्ष 2018 में 10 लाख 48 हजार 51 और 2019 में 12 लाख 44 हजार 993 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 में 1 लाख 55 हजार 55 और 2021 में 1 लाख 99 हजार 409 श्रद्धालु ही धाम पहुंच सके।वर्ष 2022 से यात्रा में फिर तेजी आई। 2022 में 17 लाख 63 हजार 578, 2023 में 17 लाख 80 हजार 429, 2024 में 17 लाख 74 हजार 264 और 2025 में 17 लाख 78 हजार 298 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस वर्ष 22 सितंबर तक यह संख्या 17 लाख 79 हजार 805 हो चुकी है। मंगलवार को भी 6,685 श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ धाम में दर्शन किए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए धामों और यात्रा पड़ावों पर यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बद्रीनाथ धाम को उसके धार्मिक और पौराणिक महत्व के अनुरूप भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
कार्रवाई के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से हटने की घोषणा की
देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने पूर्व ओएसडी के खिलाफ कथित नकदी और आभूषण बरामदगी से जुड़ी खबरों के बीच उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और…
