द इंडियन व्यू

हर्षित राणा में दिखी टीम इंडिया के ‘गेंदबाजी ऑलराउंडर’ की झलक : शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बोला कि अगर हर्षित राणा बल्ले से 20 से 25 रन का योगदान कर सकते हैं तो वह आठवें नंबर पर गेंदबाजी ऑलराउंडर हो सकते हैं जिसकी भारत को तलाश है। दिल्ली के तेज गेंदबाज राणा ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया…

Ragwendra P Singh
October 26, 2025
2 min read
हर्षित राणा में दिखी टीम इंडिया के ‘गेंदबाजी ऑलराउंडर’ की झलक : शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बोला कि अगर हर्षित राणा बल्ले से 20 से 25 रन का योगदान कर सकते हैं तो वह आठवें नंबर पर गेंदबाजी ऑलराउंडर हो सकते हैं जिसकी भारत को तलाश है।

दिल्ली के तेज गेंदबाज राणा ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए।

नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण बाहर थे लेकिन हार्दिक पंड्या की तुलना में उनकी गेंदबाजी में जरूरी तेजी नहीं है और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उनका शामिल होना पहले दो वनडे में नुकसानदायक साबित हुआ था। राणा ने एडिलेड में दूसरे मैच में 24 रन बनाए थे और इससे भारतीय कप्तान की दिलचस्पी बल्लेबाज के बजाय गेंदबाजी ऑलराउंडर में हो गई है।

साभार : गूगल

गिल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे लिए आठवें नंबर के स्थान के लिए अगर कोई बल्लेबाज वहां 20-25 रन बना सकता है तो यह बहुत अहम स्थान बन सकता है। हमें भरोसा है कि हर्षित ऐसा कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत कम तेज गेंदबाज हैं जो लंबे हैं और जो 140 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

इसलिए अगर हम साउथ अफ्रीका को देखें तो ऐसी विकेटों पर ऐसे गेंदबाज बहुत अहम हो जाते हैं।’’ गिल ने कहा, ‘‘बीच के ओवरों में हमने देखा कि गेंद विकेट से ज्यादा मूव नहीं करती है। इसलिए अगर आपके पास अच्छी लेंथ और पेस है तो आप मौके बना सकते हैं। और मुझे लगता है कि यही हुआ।’’

भारतीय कप्तान ने दबाव बनाने का श्रेय स्पिनरों को दिया और इसके बाद राणा ने विकेट झटके। ऐसा बहुत ही कम होता है कि वनडे में गिल ने बिना अर्धशतक जड़े सीरीज खत्म की हो लेकिन कप्तान ने कहा कि वह अपनी फॉर्म को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पहले मैच में मैं लेग साइड में आउट हो गया था।

इसलिए, मैं अपनी बल्लेबाजी के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। कभी-कभी ऐसा होता है। निश्चित रूप से आप हर मैच में टीम के लिए अच्छा करना चाहते हैं, लेकिन मैं अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।