समाचार पोर्टल

हरिद्वार हादसा: गंगनहर में डूबे चंडीगढ़ के 4 नाबालिग कांवड़ यात्री, स्नान के दौरान गई जान

हरिद्वार। हरिद्वार में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ से आए चार नाबालिग कांवड़ यात्रियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। हादसा ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास हुआ। मृतक सभी किशोर 16 से 17 वर्ष की…

Ragwendra P Singh
July 31, 2026
2 min read
हरिद्वार हादसा: गंगनहर में डूबे चंडीगढ़ के 4 नाबालिग कांवड़ यात्री, स्नान के दौरान गई जान

हरिद्वार। हरिद्वार में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में चंडीगढ़ से आए चार नाबालिग कांवड़ यात्रियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। हादसा ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास हुआ। मृतक सभी किशोर 16 से 17 वर्ष की उम्र के थे।

 

पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ से करीब 17 कांवड़ यात्रियों का एक दल हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचा था। जल भरने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल के पास दल के कुछ लोग गंगनहर में स्नान करने के लिए रुक गए।

 

गहरे गड्ढे में फंसकर डूबे किशोर

बताया जा रहा है कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगनहर में बड़ी मात्रा में सिल्ट (गाद) जमा हो रही थी। सुरक्षा के लिहाज से गंगनहर का प्रवाह बंद किया गया था, लेकिन नहर के अंदर कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ था।

 

स्नान के दौरान चारों किशोर अचानक ऐसे ही एक गहरे गड्ढे में चले गए और डूब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों की पहचान इस प्रकार हुई—

 

शिवांशु (16 वर्ष), पुत्र पवन सिंह

नीतेश, पुत्र राजेश

भरत, पुत्र हरीश (सेक्टर-16, चंडीगढ़ निवासी)

रोहित, पुत्र भवानी प्रजापति (सेक्टर-26/30, चंडीगढ़ निवासी)

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार

देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…