द इंडियन व्यू

हरमनप्रीत की गैर-मौजूदगी में हार्दिक सिंह होंगे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान

नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह निजी कारणों से 20 से 25 फरवरी तक होबार्ट में खेले जाने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह मिडफील्डर हार्दिक सिंह को मंगलवार को भारतीय पुरुष की टीम का कप्तान बनाया…

Ragwendra P Singh
February 17, 2026
2 min read
हरमनप्रीत की गैर-मौजूदगी में हार्दिक सिंह होंगे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान

नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह निजी कारणों से 20 से 25 फरवरी तक होबार्ट में खेले जाने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह मिडफील्डर हार्दिक सिंह को मंगलवार को भारतीय पुरुष की टीम का कप्तान बनाया गया।

भारत, स्पेन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के आगामी चरण में होबार्ट के तस्मानिया हॉकी सेंटर में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

भारत ने राउरकेला में समाप्त हुए चरण में अपने सभी चार मैच गंवा दिए थे, जिसमें अर्जेंटीना के हाथों 0-8 की शर्मनाक हार भी है। मुख्य भारतीय कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ‘‘राउरकेला में हमारा प्रदर्शन निराशाजनक रहा और परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहे लेकिन हमने कुछ अच्छे सबक सीखे हैं और कुछ उल्लेखनीय सुधार किए हैं।’’

नए कप्तान हार्दिक दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हैं। टीम में अमनदीप लाकड़ा और मनमीत सिंह जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने राउरकेला चरण के दौरान सीनियर टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था।

साभार : गूगल

बयान में हॉकी इंडिया ने कहा, ‘‘हरमनप्रीत सिंह निजी कारणों से टीम का हिस्सा नहीं होंगे।’’ स्ट्राइकर मनिंदर सिंह टीम में लौटे है। वह अंतिम बार 2023-24 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत के लिए खेले थे। एक अन्य फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह की भी टीम में वापसी हुई है।

भारतीय टीम

गोलकीपर: सूरज करकेरा, मोहित होन्नेनाहल्ली शशिकुमार

डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, अमनदीप लाकड़ा, यशदीप सिवाच, पूवन्ना चंदूरा बॉबी

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल

फॉरवर्ड: अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, मंदीप सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, आदित्य अर्जुन लालगे, अंगद बीर सिंह, मनिंदर सिंह

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।