द इंडियन व्यू

'हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया', ट्रंप के बयान पर जानें MEA ने क्या दिया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ के बीच भारत के साथ मौजूदा रिश्तों को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. ट्रंप ने शुक्रवार (5 सितंबर 2025) को ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट को शेयर कया. उन्होंने कहा, 'हमें ऐसा लगता है कि हमने…

Ragwendra P Singh
September 6, 2025
2 min read
'हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया', ट्रंप के बयान पर जानें MEA ने क्या दिया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ के बीच भारत के साथ मौजूदा रिश्तों को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. ट्रंप ने शुक्रवार (5 सितंबर 2025) को ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट को शेयर कया. उन्होंने कहा, 'हमें ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस दोनों को चीन के हाथों खो दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एससीओ शिखर सम्मेलन वाली फोटों को सामने रखना. उन्होंने कहा कि ईश्वर करे कि इनका भविष्य लंबा और बेहतर हो.

आपको बता दें कि पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग सहित दुनिया के कई नेता चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में एकत्र हुए थे. इस शिखर सम्मेलन को ट्रंप के कड़े टैरिफ के ​खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास कहने को लेकर कुछ भी नहीं है.

चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान पुतिन और शीजिनपिंग के साथ उनकी अलग केमेस्ट्री दिखाई दी. इनकी तस्वीरों ने पश्चिमी देश समेत पूरी दुनिया में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं. इसके साथ ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ नया वर्ल्ड ऑर्डर भी तैयार किया है.

मगर अब देर हो चुकी है: ट्रंप
एससीओ सम्मेलन के बाद ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को एकतरफा बताया. उन्होंने कहा, "अमेरिकी कंपनियां ने भारत में अपना सामान बेचने में असमर्थता जताई है. रूस से भारत भारी मात्रा में तेल और रक्षा उपकरण खरीद रहा है, वहीं अमेरिका से बहुत कम." उन्होंने दावा किया कि भारत ने अब अपने टैरिफ को पूरी तरह से कम करने का प्रयास किया है. मगर अब देर हो चुकी है. उन्हें ऐसा सालों पहले कर लेना चाहिए था."

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…