द इंडियन व्यू

हनुमा विहारी के शतक से त्रिपुरा ने संभाली पारी, बंगाल के खिलाफ मैच रोमांचक मोड़ पर

पहले दो मैचों में सफल रहने के बाद सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोई विकेट नहीं मिला जबकि हनुमा विहारी ने शतक लगाकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच के तीसरे दिन सोमवार को बंगाल के खिलाफ त्रिपुरा को संकट से निकाला। तीसरे…

Ragwendra P Singh
November 3, 2025
1 min read
हनुमा विहारी के शतक से त्रिपुरा ने संभाली पारी, बंगाल के खिलाफ मैच रोमांचक मोड़ पर

पहले दो मैचों में सफल रहने के बाद सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोई विकेट नहीं मिला जबकि हनुमा विहारी ने शतक लगाकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच के तीसरे दिन सोमवार को बंगाल के खिलाफ त्रिपुरा को संकट से निकाला।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर त्रिपुरा ने सात विकेट पर 273 रन बना लिये थे। विहारी 121 और कप्तान मणिशंकर मूरासिंह 42 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने आठवें विकेट की साझेदारी में 73 रन जोड़ लिये हैं। पूर्व विजेता बंगाल ने पहली पारी में 336 रन बनाये थे।

साभार : गूगल

त्रिपुरा की शुरूआत काफी खराब रही और उसके चार विकेट 35 रन पर गिर गए थे। मध्यम तेज गेंदबाज मोहम्मद कैफ ने 19 ओवर में 53 रन देकर चार विकेट लिये।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।