द इंडियन व्यू

स्वर्ण पदक पर निगाह, साथ में यूपी टीम में जगह बनाने की भी होगी चुनौती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 45 जिलों के खिलाड़ी 41वीं सब जूनियर, नौवीं कैडेट एवं 42वीं सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में न सिर्फ 94 स्वर्ण पदकों के लिए दमखम दिखाएंगे, बल्कि उनके सामने उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाने की भी…

Ragwendra P Singh
November 5, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 45 जिलों के खिलाड़ी 41वीं सब जूनियर, नौवीं कैडेट एवं 42वीं सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में न सिर्फ 94 स्वर्ण पदकों के लिए दमखम दिखाएंगे, बल्कि उनके सामने उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाने की भी चुनौती होगी।

41वीं सब जूनियर, नौवीं कैडेट एवं 42वीं सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 6 नवंबर से

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन 6 से 8 नवंबर 2025 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है।

चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर आज प्रतिभागी टीमों में शामिल खिलाड़ियों का वजन किया गया। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ सहित 45 जिलों के 800 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

साभार : गूगल

चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गो के खिलाड़ी क्योरगी (फाइट) व पूमसे (फॉर्म) की स्पधार्ओं में 94 स्वर्ण, 94 रजत व 188 कांस्य पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। चैंपियनशिप में बालक व बालिका वर्गो में क्योरगी में सब जूनियर में 14-14, कैडेट में 10-10 और सीनियर में 8-8 जबकि पूमसे में 30 श्रेणियों में स्पर्धाएं होंगी।

चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता आगामी राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप, राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो चैंपियपनशिप और आगामी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर फ्रेशर ग्रुप के मुकाबलों में हरदोई के यशकांत, लखीमपुर के नवराज सिंह व लखनऊ के शिवम सिंह ने स्वर्ण जीते। उन्नाव के संदीप द्विवेदी, लखनऊ के आरव साहू व बरेली के आरब दास ने रजत जबकि उन्नाव के करन शर्मा व अक्षत प्रताप व लखनऊ के मोहम्मद अर्श ने कांस्य पदक हासिल किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।