स्मृति मंधाना ने हार की जिम्मेदारी ली, कहा- शॉट चयन बेहतर हो सकता था
भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों चार रन से हार की जिम्मेदारी लेते हुए स्वीकार किया कि उनके आउट होने से बल्लेबाजी क्रम चरमरा गया और उनका शॉट चयन बेहतर हो सकता था। भारत 289 रन के…

भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों चार रन से हार की जिम्मेदारी लेते हुए स्वीकार किया कि उनके आउट होने से बल्लेबाजी क्रम चरमरा गया और उनका शॉट चयन बेहतर हो सकता था। भारत 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय अच्छी स्थिति में था लेकिन उसे अंत में हार मिली।
मंधाना ने 88 रन बनाए तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 125 और दीप्ति शर्मा के साथ 67 रन की साझेदारी की। गलत शॉट खेलने के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
इससे इंग्लैंड को वापसी का मौका मिल गया। मंधाना ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम अपने शॉट चयन में और बेहतर कर सकते थे। इसकी शुरुआत मुझसे हुई, इसलिए मैं मानती हूं कि हमारा शॉट चयन बेहतर होना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें बस छह रन प्रति ओवर चाहिए थे।

शायद हमें खेल को और आगे ले जाना चाहिए था। मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं क्योंकि विकेट पतन की शुरुआत मुझसे ही हुई थी।’’ पहले चार मैचों में पांच गेंदबाजों के संयोजन के साथ खेलने के बाद, टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के स्थान पर तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को लाने का फैसला किया।
मंधाना ने कहा, ‘‘पिछले दो मैचों में हमने निश्चित रूप से सोचा था कि पांच गेंदबाजी विकल्प पर्याप्त नहीं हैं, विशेष कर इंदौर के सपाट विकेट पर। इसलिए हमने सोचा कि पांच गेंदबाजों के साथ उतरने से हमें नुकसान होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जेमी जैसी खिलाड़ी को बाहर करना बहुत मुश्किल फैसला था। लेकिन कभी-कभी संतुलन बनाए रखने के लिए आपको इस तरह की चीजें करनी पड़ती हैं। ऐसा नहीं है कि हम आगे भी ऐसा करेंगे। हम परिस्थितियों को देखकर फैसला करेंगे।’’
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
