द इंडियन व्यू

स्टार्क का कहर, कोहली बिना खाता खोले आउट — पर्थ में फिर गूंजा ‘ऑस्ट्रेलियन प्रहार’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैच की बहुप्रतीक्षित सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। वाइट बॉल क्रिकेट के दो महान बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा करीब 8 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने उतरने वाले थे। हालांकि,…

Ragwendra P Singh
October 19, 2025
3 min read
स्टार्क का कहर, कोहली बिना खाता खोले आउट — पर्थ में फिर गूंजा ‘ऑस्ट्रेलियन प्रहार’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैच की बहुप्रतीक्षित सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। वाइट बॉल क्रिकेट के दो महान बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा करीब 8 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने उतरने वाले थे। हालांकि, दोनों ने ही निराश किया।

हिटमैन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए तो किंग कोहली खाता तक नहीं खोल पाए। विराट कोहली के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने एक खास रणनीति के तहत गेंदबाजी की और आखिरकार स्टार्क ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। पर्थ की तेज और उछाल भरी पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

रोहित शर्मा और नए नवेले वनडे कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय बल्लेबाजी का आगाज किया। चौथे ओवर की चौथी ही गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। रोहित शर्मा जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों में 8 रन बनाए जिसमें 1 चौका भी शामिल था। जब वह आउट हुए तब टीम का स्कोर सिर्फ 13 रन था।

साभार : गूगल

रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। दोनों ने इससे पहले आखिरी बार इस साल 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उसमें हिटमैन प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे और उनकी कप्तानी में भारत चैंपियंस ट्रॉफी का सरताज बना था।

पर्थ में रोहित शर्मा की नाकामी के बाद भारत के क्रिकेट फैंस को विराट कोहली से काफी उम्मीदें थीं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों बहुत ही खतरनाक नजर आते हैं। विराट ने आते ही लेग बाई का रन दौड़ा और वह नॉन स्ट्राइक पर पहुंच गए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर गिल ने कोई रन नहीं बनाया।

अब पांचवां ओवर मिचेल स्टार्क लेकर आए। सामने थे विराट कोहली। उनके खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में खास रणनीति बना रखी थी और स्टार्क ने उसी के तहत गेंदबाजी की। पर्थ की तेज और उछाल भरी पिच पर स्टार्क ने कोहली को ऑफ स्टंप से बाहर गेंदें फेंकनी शुरू की। किंग कोहली संघर्ष करते दिखे।

स्टार्क का ये ओवर मेडन रहा। ऑस्ट्रेलिया के लिए छठा ओवर हेजलवुड लेकर आए। उस ओवर में 3 वाइड और गिल के एक चौके की मदद से भारत के खाते में कुल 7 रन आए। अगले ओवर में अब एक बार फिर स्टार्क के सामने विराट कोहली थे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की रणनीति वही थी।

स्टार्क ने एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी। कोहली ने पॉइंट पर शॉट मारा और वहां मौजूद कूपर कोनोली ने अपनी बाई तरफ ड्राइव लगाकर एक बहुत ही शानदार कैच पकड़ा। 21 रन पर भारत को दूसरा झटका लग चुका था। किंग कोहली बिना खाता खोले आउट हो चुके थे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया।

कोहली के आउट होने के दो ओवर बाद ही 25 रन के टीम स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल भी आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंदों में 10 रन बनाए और एलिस का शिकार बने। बारिश की वजह से मैच में खलल पड़ी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।