सौरभ शर्मा को लोकायुक्त ने हिरासत में लिया
भोपाल। मध्य प्रदेश के परिवहन घोटाले के मुख्य आरोपी परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने न्यायालय परिसर के बाहर से हिरासत में ले लिया है। सौरभ शर्मा राजधानी के न्यायालय में सरेंडर…

भोपाल। मध्य प्रदेश के परिवहन घोटाले के मुख्य आरोपी परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने न्यायालय परिसर के बाहर से हिरासत में ले लिया है।
सौरभ शर्मा राजधानी के न्यायालय में सरेंडर करने जा रहा था, तभी उसे बाहर से लोकायुक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह दावा सौरभ के अधिवक्ता ने किया है। सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि उनका मुवक्किल लोकायुक्त में सरेंडर करने आ रहा था तभी उसे न्यायालय के बाहर से हिरासत में ले लिया गया है।
सौरभ के अधिवक्ता का आरोप है कि लोकायुक्त ने नियम विरुद्ध उसे हिरासत में लिया है। उनकी मांग है कि सौरभ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। उसके साथ ही उसकी वीडियोग्राफी की जाए। इसकी तीन कॉपी बनाकर न्यायालय, लोकायुक्त और उन्हें सौंपी जाए।
ज्ञात हो कि पिछले माह दिसंबर में सौरभ शर्मा के खिलाफ तीन जांच एजेंसियों और लोकायुक्त, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी। इस दौरान एक कार में 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नगदी मिले थे। इसके अलावा सौरभ और उसके करीबी चेतन सिंह गौर के निवास पर ढाई क्विंटल से ज्यादा की चांदी बरामद की गई थी।
कई दिनों से लगातार इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि सौरभ अपने परिवार के साथ दुबई में है, मगर इसी बीच सोमवार को उसके सरेंडर करने का आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
राज्य में सौरभ शर्मा के मामले का खुलासा होने के बाद से सियासत भी खूब गर्माई हुई है। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर जमकर हमले कर रहे हैं। सौरभ शर्मा से जुड़े कई कागजात भी सामने आए और कई नेता संदेह के घेरे में हैं। वहीं जांच एजेंसियां सौरभ और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम
भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
