समाचार पोर्टल

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा से लौटा विशेष दल, पहुंचा उत्तराखंड

देहरादून : उत्तराखंड से गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के श्रद्धालुओं का दल रविवार सुबह हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसके साथ ही कई दिनों तक चली धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का…

Ragwendra P Singh
July 19, 2026
2 min read
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा से लौटा विशेष दल, पहुंचा उत्तराखंड

देहरादून : उत्तराखंड से गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के श्रद्धालुओं का दल रविवार सुबह हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इसके साथ ही कई दिनों तक चली धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का समापन हो गया।

 

यात्रा से लौटे अधिकांश श्रद्धालु हर्रावाला से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विभिन्न पर्वतीय जिलों सहित हरिद्वार जनपद के यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। पतंजलि, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज तथा परमार्थ निकेतन से जुड़े तीर्थयात्री भी हरिद्वार से अपने गंतव्यों के लिए प्रस्थान कर गए।

 

श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें सोमनाथ मंदिर, राम मंदिर, गीता मंदिर (श्री गोलोकधाम तीर्थ), बाणगंगा, भालका तीर्थ, त्रिवेणी संगम और सोमनाथ संग्रहालय सहित विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिला। हरेला पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने शारदा पीठ परिसर में पौधरोपण भी किया।

 

श्रद्धालुओं ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए गुजरात सरकार तथा उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए अविस्मरणीय और आध्यात्मिक रूप से संतोषप्रद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा ने उन्हें असीम शांति, संतोष और सांस्कृतिक एकात्मता का अनुभव कराया।

 

उत्तराखंड से 13 जुलाई को दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से हर्रावाला रेलवे स्टेशन से करीब 700 यात्रियों को दल को रवाना की गई और 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' विशेष रेल यात्रा रविवार सुबह हर्रावाला पहुंचने के साथ संपन्न हो गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सोमनाथ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार

देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…