सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का जोश हाई, रीस जेम्स ने अर्जेंटीना को दी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की भिड़ंत अर्जेंटीना से होनी है। इस मुकाबले से पहले इंग्लिश टीम के मिडफील्डर रीस जेम्स ने माना कि टीम का इस विश्व कप में अब तक का सफर सपनों के सच होने जैसा रहा है। इंग्लैंड…

फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की भिड़ंत अर्जेंटीना से होनी है। इस मुकाबले से पहले इंग्लिश टीम के मिडफील्डर रीस जेम्स ने माना कि टीम का इस विश्व कप में अब तक का सफर सपनों के सच होने जैसा रहा है। इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
नॉर्वे के खिलाफ इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले हाफ में एंड्रियास श्जेल्डरप ने गोल करते हुए नॉर्वे को मैच में 1-0 से आगे कर दिया था। हालांकि, इसके बाद जूड बेलिंगहम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर किया।
इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त समय में एक और शानदार गोल करते हुए इंग्लैंड को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। इंग्लैंड ने चौथी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। रीस जेम्स इस मैच में बेंच से मैदान पर उतरे थे। टूर्नामेंट की शुरुआत में वह हैमस्ट्रिंग चोट से परेशान थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह डिफेंस और मिडफील्ड दोनों में टीम को मजबूती दे रहे हैं।

जेम्स ने कहा, "सपने ऐसे ही सच होते हैं। हर छोटा बच्चा वर्ल्ड कप में खेलने का सपना देखता है और यह उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। दुनिया की बेहतरीन टीमों में से एक के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना बहुत खास पल है। हम यहां पहुंचकर बहुत खुश हैं।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बेलिंगहम के दो शानदार गोल जैसे पलों का मैच के दौरान आनंद ले पाते हैं, तो जेम्स ने कहा कि खिलाड़ियों के पास ऐसा करने का समय नहीं होता। उन्होंने कहा, "मैच के दौरान आपको खुशी मनाने के लिए कुछ ही सेकंड मिलते हैं। जैसे ही मैच खत्म होता है, पूरा ध्यान अगले मुकाबले पर चला जाता है। हम पिछली जीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचते, क्योंकि सामने नई चुनौती होती है।"
अब इंग्लैंड गुरुवार को अटलांटा में सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगा। इस मुकाबले की विजेता टीम रविवार को होने वाले फाइनल में फ्रांस या स्पेन से भिड़ेगी।
जेम्स ने कहा कि अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम और लियोनेल मेसी जैसे बड़े खिलाड़ी के खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा, लेकिन उनकी टीम दबाव संभालना जानती है। उन्होंने कहा, "बड़े मैचों में दबाव ज्यादा होता है, लेकिन हम कई सालों से फुटबॉल खेल रहे हैं। मैदान पर खेल वही रहता है, बस इस बार जीत का इनाम बहुत बड़ा है।"
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
