द इंडियन व्यू

सूर्यकुमार यादव की वापसी : टी20 में 3,000 रन की बड़ी दहलीज पर

तिरुवनंतपुरम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सीरीज के पांचवें टी20 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास केवल एक मैच जीतने का नहीं, बल्कि अपने करियर को नई दिशा देने का भी सुनहरा मौका होगा। एक समय टी20 क्रिकेट…

Ragwendra P Singh
January 31, 2026
2 min read
सूर्यकुमार यादव की वापसी : टी20 में 3,000 रन की बड़ी दहलीज पर

तिरुवनंतपुरम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सीरीज के पांचवें टी20 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास केवल एक मैच जीतने का नहीं, बल्कि अपने करियर को नई दिशा देने का भी सुनहरा मौका होगा।

एक समय टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए 2025 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। बीते साल खेली गई 22 टी20 पारियों में सूर्यकुमार यादव एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे।

टी20 विश्व कप 2026 से पहले उनकी लगातार खराब फॉर्म भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गई थी। मध्यक्रम की रीढ़ माने जाने वाले सूर्यकुमार का फेल होना टीम संतुलन पर सीधा असर डाल रहा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने आलोचकों को जवाब देना शुरू कर दिया है। पिछले चार मैचों में उन्होंने दो विस्फोटक अर्धशतक जड़कर साफ संकेत दे दिए हैं कि उनकी लय वापस लौट आई है।

पिछली चार पारियों में उनके स्कोर 32, 82, 56 और 8 रन रहे हैं। उनकी इस वापसी ने भारतीय मध्यक्रम को फिर से मजबूती दी है। अब तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले शनिवार के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के सामने एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि भी खड़ी है।

© AFP

अगर वह इस मैच में 33 रन बना लेते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनके 3,000 रन पूरे हो जाएंगे। ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। इस खास क्लब में उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूद हैं। दोनों दिग्गजों ने पिछले टी20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।

रोहित शर्मा ने 159 मैचों की 151 पारियों में 5 शतक और 32 अर्धशतक के साथ 4,231 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली ने 125 मैचों की 117 पारियों में 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए 4,188 रन अपने नाम किए हैं।

सूर्यकुमार यादव अब तक 103 टी20 मैचों की 97 पारियों में 36.62 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 4 शतक और 23 अर्धशतक के दम पर 2,967 रन बना चुके हैं। अगर साल 2025 उनकी प्रतिष्ठा के मुताबिक रहा होता, तो टी20 फॉर्मेट में कई बड़े रिकॉर्ड पहले ही उनके नाम हो चुके होते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।