द इंडियन व्यू

सूरत और वडोदरा में बाढ़ का खतरा, नर्मदा और किम नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी ने बढ़ाई चिंता

सूरत : गुजरात के सूरत जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि सूरत के उमरपाड़ा तालुका में 8.5 इंच और मंगरोल तालुका में 4 इंच रिकॉर्ड बारिश हुई है। सूरत में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश…

Ragwendra P Singh
September 5, 2025
2 min read
सूरत और वडोदरा में बाढ़ का खतरा, नर्मदा और किम नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी ने बढ़ाई चिंता

सूरत : गुजरात के सूरत जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि सूरत के उमरपाड़ा तालुका में 8.5 इंच और मंगरोल तालुका में 4 इंच रिकॉर्ड बारिश हुई है।

सूरत में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश के कारण किम नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे मंगरोल के मोटा बोरसारा गांव के पादर में नदी का पानी आ गया है। इसके चलते मोटा बोरसारा और आसपास के गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। हालात यह है कि स्थानीय लोगों को जलभराव के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा, वडोदरा के चाणोद में नर्मदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर बांध से 4.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण नर्मदा नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वडोदरा जिले के चाणोद में मल्हार राव घाट की 92 सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। हालांकि, नर्मदा नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इस बीच, साउथ गुजरात के अधिकांश हिस्सों में बीती रात से भारी बारिश का दौर जारी है। वडोदरा जिले के डभोई में रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक 5 इंच बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण स्थानीय लोगों को जलजमाव और यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

वही, भरूच के बोरभाठा बेट गांव के सरपंच पंकज पटेल ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि नर्मदा नदी में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर 24 फीट को पार कर गया है। अगर जलस्तर और बढ़ा तो आसपास के गांवों में बाढ़ आने की आशंका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…