सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने पाठ्यपुस्तक समिति का किया पुनर्गठन
( विवेक ओझा): सुप्रीम कोर्ट द्वारा NCERT की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में "न्यायपालिका में भ्रष्टाचार" से संबंधित एक चैप्टर पर स्वतः संज्ञान लेने और बाद में उक्त पाठ्यपुस्तक की भौतिक या ऑनलाइन प्रतियों…

( विवेक ओझा): सुप्रीम कोर्ट द्वारा NCERT की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में "न्यायपालिका में भ्रष्टाचार" से संबंधित एक चैप्टर पर स्वतः संज्ञान लेने और बाद में उक्त पाठ्यपुस्तक की भौतिक या ऑनलाइन प्रतियों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने NCERT को एक बार फिर फटकार लगाई है जिसके बाद NCERT ने टेक्स्टबुक कमेटी ( Textbook Committee) का पुनर्गठन किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नई पाठ्यपुस्तकों के निर्माण की देखरेख करने वाली राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और शिक्षण शिक्षण सामग्री समिति (NSTC) का पुनर्गठन किया है। यह कार्रवाई अब बंद हो चुकी कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में "न्यायपालिका में भ्रष्टाचार" वाले हिस्से पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद की गई है।
फरवरी में, सुप्रीम कोर्ट ने इस पाठ्यपुस्तक के उस खंड पर स्वतः संज्ञान लिया था जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई थी। इसके बाद, अदालत ने उक्त पाठ्यपुस्तक की प्रतियों (फिजिकल और ऑनलाइन दोनों) के उपयोग पर "पूर्ण व्यापक प्रतिबंध" लगा दिया था। एक अधिसूचना के अनुसार, NCERT ने बताया कि उसने 22 सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति का पुनर्गठन किया है। इस नई समिति में अब निम्नलिखित प्रमुख व्यक्तित्व शामिल हैं:
वी. कामाकोटी: निदेशक, IIT मद्रास
- रघुवेंद्र तंवर: अध्यक्ष, भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR)
- आर. वेंकट राव: पूर्व कुलपति, नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU)
- अमरेंद्र प्रसाद बेहरा: प्रभारी संयुक्त निदेशक, केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET), NCERT पुनर्गठन के बाद अब इस समिति में कुल 20 सदस्य शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
