द इंडियन व्यू

सीबीआई ने साइबर धोखाधड़ी के आरोपित नीरज कुमार को मुंबई से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 3.81 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित नीरज कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया। नीरज म्यूल (अवैध लेनदेन के लिए बनाए गए) खाते के जरिए अवैध धन को ट्रांसफर…

Ragwendra P Singh
September 22, 2025
1 min read
सीबीआई ने साइबर धोखाधड़ी के आरोपित नीरज कुमार को मुंबई से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 3.81 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित नीरज कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया। नीरज म्यूल (अवैध लेनदेन के लिए बनाए गए) खाते के जरिए अवैध धन को ट्रांसफर करने में मुख्यारोपित था।

सीबीआई के मुताबिक नीरज ने सह-आरोपित सुधीर पलांडे (वर्तमान में हिरासत में) के साथ मिलकर इंडसइंड बैंक में एक म्यूल खाता खुलवाया, जिसमें एक ही दिन में 3.81 करोड़ रुपये जमा किए गए और तुरंत कई अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिए गए। नीरज ने सुधीर को मुंबई से नागपुर की यात्रा में भी मदद की थी। एजेंसी ने जुलाई 2025 में दर्ज इस मामले में जांच शुरू की थी।

तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के जरिए सीबीआई ने नीरज को पकड़ा। उसे विशेष अदालत में पेश कर सीबीआई हिरासत में भेजा गया। इस मामले में तीन अन्य आरोपित पहले से हिरासत में हैं। मामले की जांच चल रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…