द इंडियन व्यू

तीन स्वर्ण, चार रजत के साथ कायम अब्बास चमके, मोहम्मद रजा जूनियर चैंपियन

लखनऊ। हुसैनाबाद स्थित यूनिटी कॉलेज का वार्षिक खेल दिवस शनिवार को आयोजित किया गया। वार्षिक खेलकूद में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। बालक सीनियर वर्ग में कायम अब्बास जैदी को तीन स्वर्ण और चार रजत के साथ…

Ragwendra P Singh
November 1, 2025
2 min read
तीन स्वर्ण, चार रजत के साथ कायम अब्बास चमके, मोहम्मद रजा जूनियर चैंपियन

लखनऊ। हुसैनाबाद स्थित यूनिटी कॉलेज का वार्षिक खेल दिवस शनिवार को आयोजित किया गया। वार्षिक खेलकूद में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। बालक सीनियर वर्ग में कायम अब्बास जैदी को तीन स्वर्ण और चार रजत के साथ चैम्पियन का खिताब मिला।

वार्षिक खेल दिवस पर बालिकाओं ने भी किया दमदार प्रदर्शन

वहीं जूनियर वर्ग में मोहम्मद रजा ने 4 स्वर्ण जीतकर चैम्पियन बने। बालिका जूनियर और सीनियर वर्गर् में भी रोमांचक मुकाबले हुए। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिज़वी ने मुख्य अतिथि के रूप में की।

यूनिटी कॉलेज का भव्य खेल दिवस समारोह आयोजित

उनके स्वागत में कॉलेज सचिव नजमुल हसन रिज़वी, संयुक्त सचिव डॉ एम तल्हा, प्राचार्य दीपक मर्विन मैथ्यूज़, उप-प्राचार्य सचिन्द्र भारती तथा प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में एनसीसी बटालियन और चारों हाउस की छात्र एवं छात्राओं की टुकड़ियों ने अनुशासन और तालमेल से भरपूर मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

अपर नर्सरी और प्राथमिक वर्ग के नन्हे-मुन्नों ने फुटबॉल थीम पर मनमोहक ड्रिल प्रस्तुत की, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद इंटर हाउस एथलेटिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन के अवसर पर सचिव नजमुल हसन रिज़वी ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिज़वी का आभार प्रकट किया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

एथलेटिक्स परिणाम : शॉट-पुट में कायम अब्बस जैदी को स्वर्ण, अबू सुफियान को रजत और मोहम्मद अली को कांस्य पदक। लॉग जम्प में वकार को स्वर्ण पदक, अली जाफर को रजत पदक और मोहम्मद अमीन को कांस्य पदक। 100 मीटर दौड़ में कायम अब्बस जैदी को स्वर्ण पदक, जैनुल इमाम को रजत पदक और वकार को कांस्य पदक मिला।

200 मीटर दौड़ में कायम अब्बास जैदी को स्वर्ण पदक, जैनुल को रजत पदक और वकार को कांस्य पदक मिला। 800 मीटर दौड़ में मोहम्मद अमीन को स्वर्ण पदक,कायम अब्बस को रजत पदक और अयान हैदर को कांस्य पदक मिला।

1500 मीटर दौड़ में मोहम्मद अमीन को स्वर्ण पदक, अयान को रजत पदक और जैनुल इमाम को कांस्य पदक मिला। जूनियर बालक वर्ग में मोहम्म्द रजा को चार स्वर्ण, आले इमाम को दो स्वर्ण और मोहम्मद शुजा को एक स्वर्ण पदक मिला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।