द इंडियन व्यू

सिनर ने बर्ग्स को हराकर पेरिस मास्टर्स में बढ़ाई दावेदारी

इटली के स्टार खिलाड़ी जैनिक सिनर ने बुधवार को जिज़ो बर्ग्स को 6-4, 6-2 से हराते हुए पेरिस मास्टर्स खिताब के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। यह मैच 88 मिनट तक चला। अब सिनर तीसरे दौर के मैच में अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को…

Ragwendra P Singh
October 30, 2025
2 min read
सिनर ने बर्ग्स को हराकर पेरिस मास्टर्स में बढ़ाई दावेदारी

इटली के स्टार खिलाड़ी जैनिक सिनर ने बुधवार को जिज़ो बर्ग्स को 6-4, 6-2 से हराते हुए पेरिस मास्टर्स खिताब के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। यह मैच 88 मिनट तक चला। अब सिनर तीसरे दौर के मैच में अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो से भिड़ेंगे, जिन्होंने अपने पिछले मुकाबले में मिओमिर केकमानोविच को 7-5, 1-6, 7-6 (4) से हराया था।

वियना में एटीपी 500 का खिताब जीतने के ठीक चार दिन बाद जैनिक सिनर ने अपने बेल्जियम के प्रतिद्वंदी को एटीपी के पहले मैच में हराकर इनडोर हार्ड कोर्ट पर अपने टूर-स्तरीय जीत के सिलसिले को 22 मैचों तक बढ़ाया।

इस मुकाबले में जैनिक सिनर ने आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन किया। बर्ग्स ने ला डिफेंस एरिना में अपने अभियान की शुरुआत चार ब्रेक प्वाइंट रोककर की, इसके बाद 12 मिनट के शुरुआती गेम में सिनर को सर्विस ब्रेक करने से नहीं रोक पाए। यह इतालवी खिलाड़ी को पहले सेट में आगे बढ़ाने के लिए काफी था।

साभार : गूगल

दूसरे सेट के पहले गेम में एक और ब्रेक भी निर्णायक साबित हुआ। सिनर इस पूरे मैच में अपनी सर्विस पर दबदबा बनाए रहे। इंफोसिस एटीपी स्टैट्स के अनुसार, उन्हें ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने अपनी पहली ही डिलीवरी के बाद 77 प्रतिशत (24/31) अंक हासिल किए।

जीत पर जैनिक सिनर ने खुशी जताते हुए कहा, "मुझे लगा इस मुकाबले में मेरा मूवमेंट अच्छा था। यहां का कोर्ट बहुत अनोखा है। आमतौर पर मुझे यहां थोड़ी मुश्किल होती है, इसलिए पहला मैच जीतना मेरे लिए खुशी की बात है। मैं इस मुकाबले में अपनी सर्विस से बहुत खुश हूं।

मैंने शुरुआत में ही एक ब्रेक हासिल किया, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा। इस प्रदर्शन से मैं बेहद संतुष्ट हूं।" बर्ग्स के खिलाफ इस जीत के साथ यानिक सिनर ने वर्ल्ड नंबर 1 बनने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

कार्लोस अल्काराज की पेरिस में शुरुआती हार के बाद अब इतालवी खिलाड़ी के पास मौका है। अगर सिनर इस सीजन का अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीत लेते हैं, तो सोमवार को वह फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।