सिडनी वनडे: ऑस्ट्रेलिया करेगा बल्लेबाजी, भारतीय टीम में कुलदीप को मौका
सिडनी : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।उन्होंने कहा, “पिच शानदार लग रही है और…

सिडनी : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।उन्होंने कहा, “पिच शानदार लग रही है और मौसम भी सुहावना है। हमारी टीम के युवा खिलाड़ियों ने पिछली बार शानदार प्रदर्शन किया था। आज हमारे पास सीरीज़ को 3-0 से जीतने का बढ़िया मौका है।”मार्श ने बताया कि नाथन एलिस टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि जैवियर बार्टलेट को बाहर रखा गया है।वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर टॉस उनके पक्ष में जाता, तो वे भी पहले गेंदबाजी करते।गिल ने कहा, “हमारे पास स्कोरबोर्ड पर पर्याप्त रन थे, लेकिन मौके का फायदा नहीं उठा सके। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेल दिखाया। आज हमने दो बदलाव किए हैं — कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है, जबकि अर्शदीप सिंह और रेड्डी को बाहर रखा गया है।”भारत की प्लेइंग XI:रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णाऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI:मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
