द इंडियन व्यू

सिंधु के साथ अभ्यास का फल: देविका सिहाग बनीं सुपर 300 खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय

थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 की विजेता देविका सिहाग ने अपनी इस शानदार जीत का श्रेय दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ कई महीनों के अभ्यास और मशहूर कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा के मार्गदर्शन को दिया। हरियाणा की यह…

Ragwendra P Singh
February 4, 2026
2 min read
सिंधु के साथ अभ्यास का फल: देविका सिहाग बनीं सुपर 300 खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय

थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 की विजेता देविका सिहाग ने अपनी इस शानदार जीत का श्रेय दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ कई महीनों के अभ्यास और मशहूर कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा के मार्गदर्शन को दिया। हरियाणा की यह 20 वर्षीय खिलाड़ी साइना नेहवाल और सिंधु के बाद सुपर 300 महिला एकल खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला शटलर बनी।

देविका ने कहा, ‘‘सिंधु दीदी के खेल को करीब से देखना और उनके साथ अभ्यास करना मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुआ। वह बहुत अनुशासित और मेहनती हैं और इससे मुझे भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। मैं पिछले कुछ महीनों से उनके साथ अभ्यास कर रही हूं।’’

उन्होंने इंडोनेशियाई कोच इरवानस्याह की भूमिका को भी स्वीकार किया, जिन्होंने इससे पहले जोनाथन क्रिस्टी और एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग जैसे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ काम किया है।

देविका ने कहा, ‘‘वह बहुत अनुभवी कोच हैं। वह बड़े टूर्नामेंटों के अपने अनुभव साझा करते हैं और हमें बताते हैं कि खेल में मानसिक और शारीरिक रूप से क्या बदलाव करने की जरूरत है। हर सत्र के बाद वह इन बातों पर चर्चा करते हैं और मैं उन्हें आत्मसात करने का पूरा प्रयास करती हूं।’’ देविका ने खुलासा किया कि वह चीनी-ताइपे की पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी ताई त्ज़ु यिंग और सिंधू के खेल की प्रशंसक रही हैं और उनसे प्रेरणा लेती रहती हैं।

साभार : गूगल

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शुरू से ही ताई त्ज़ु यिंग और पीवी सिंधु के खेल की प्रशंसक रही हूं। आजकल एन से यंग, अकाने यामागुची और वांग झी खेल में हावी हैं। वे बहुत ही सकारात्मक खेल खेलती हैं और लंबी रैलियां खेल सकती हैं। हमें उनकी गति का मुकाबला करने के लिए शारीरिक रूप से पर्याप्त मजबूत होना होगा।’’

देविका ने कहा, ‘‘इस साल मैंने शीर्ष 30 में पहुंचने का लक्ष्य रखा है। शुरुआत बहुत अच्छी रही है और मैं आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं हर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करूंगी।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।