द इंडियन व्यू

सनातन धर्म को मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने के प्रयास से जोड़ने की कोशिश निंदनीयः आदीश अग्रवाल

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदीश सी. अग्रवाल ने सनातन धर्म को मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने के प्रयास से जोड़ने की कोशिश की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सोशल मीडिया…

Ragwendra P Singh
October 16, 2025
2 min read
सनातन धर्म को मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने के प्रयास से जोड़ने की कोशिश निंदनीयः आदीश अग्रवाल

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदीश सी. अग्रवाल ने सनातन धर्म को मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने के प्रयास से जोड़ने की कोशिश की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे समाग्री भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण है जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।डॉ. अग्रवाल ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि यह दुष्प्रचार जानबूझकर किया गया है ताकि सरकार और सनातनी समुदाय की छवि को धूमिल किया जा सके, जबकि इस घटना की पूरे देश में व्यापक निंदा की गई है, जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, विधि मंत्री, सॉलिसिटर जनरल तथा देशभर की विभिन्न बार काउंसिलों और संघों ने भी शामिल होकर इसकी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपित अधिवक्ता राकेश किशोर किसी ऊंची जाति से नहीं हैं और यह झूठा दावा कि वे ब्राह्मण हैं, केवल इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को साम्प्रदायिक और राजनीतिक रंग देने के उद्देश्य से फैलाया गया।आरोपित अधिवक्ता के विरुद्ध आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की सहमति देने के निर्णय का स्वागत करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह कदम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि न तो भारत सरकार और न ही सनातन धर्म के अनुयायी इस निंदनीय घटना से किसी भी प्रकार से जुड़े हुए हैं, जिसमें मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास किया गया। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और सांसद मनन कुमार मिश्रा द्वारा आरोपित अधिवक्ता को प्रैक्टिस से निलंबित करने के त्वरित निर्णय की सराहना की और कहा कि उनका यह कदम न्यायालय की गरिमा और अनुशासन की रक्षा करने वाला है।-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…