द इंडियन व्यू

सतलुज किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव

शिमला : जिला शिमला के कुमारसैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहरी पुल के पास सतलुज नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पुलिस चौकी सैंज से थाना कुमारसैन को शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद थाना कुमारसैन…

Ragwendra P Singh
July 12, 2025
2 min read
सतलुज किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव

शिमला : जिला शिमला के कुमारसैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहरी पुल के पास सतलुज नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पुलिस चौकी सैंज से थाना कुमारसैन को शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद थाना कुमारसैन से एएसआई कमल कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार शव लुहरी पुल से करीब 50 मीटर आगे सुन्नी रोड पर सतलुज नदी के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान है कि यह कई दिनों पुराना हो सकता है। मौके पर पुलिस ने शव की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई ताकि पहचान और जांच में मदद मिल सके।

शव को सतलुज नदी के किनारे से निकाल कर शव विच्छेदन (पोस्टमार्टम) के लिए सिविल अस्पताल कुमारसैन के शव गृह में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा। मौत के कारणों और शव की पहचान में मदद मिल सके।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी के परिजन या परिचित कई दिनों से लापता हैं तो वह थाना कुमारसैन से संपर्क करें ताकि शव की पहचान की जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…