खेल विभाग में सख्ती, कोचों की बायोमेट्रिक निगरानी और ऑनलाइन मॉनिटरिंग का फैसला
लखनऊ। खेल विभाग में अनुशासन और प्रशिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सचिव, खेल, उत्तर प्रदेश शासन सुहास एलवाई ने मंगलवार को खेल निदेशालय का निरीक्षण किया और विभाग के…

लखनऊ। खेल विभाग में अनुशासन और प्रशिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सचिव, खेल, उत्तर प्रदेश शासन सुहास एलवाई ने मंगलवार को खेल निदेशालय का निरीक्षण किया और विभाग के अंतर्गत कार्यरत कोचों व प्रशिक्षकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सचिव, खेल ने प्रशिक्षकों की उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए।
बैठक में निदेशक, खेल डॉ.आरपी सिंह, विशेष सचिव कुमार विनीत, संयुक्त निदेशक आरएन सिंह, उप निदेशक एसएस मिश्रा और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि खेल विभाग में तैनात सभी अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की प्रातःकाल और सायंकाल स्टेडियम आने-जाने की उपस्थिति रिपोर्ट बायोमेट्रिक पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर खेल निदेशालय को नियमित रूप से भेजी जाएगी।
इसके साथ ही प्रशिक्षकों की उपस्थिति और प्रशिक्षण कार्यों की निगरानी के लिए खेल निदेशालय में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत एक विशेष मॉनिटरिंग डेस्क गठित की जाएगी, जो प्रतिदिन प्रशिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी एकत्र करेगी।
प्रशिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी के लिए एक गूगल शीट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिसमें प्रशिक्षक का नाम, संबंधित खेल, प्रातःकाल/सायंकाल उपस्थिति समय और प्रशिक्षणार्थियों की संख्या ऑनलाइन फीड की जाएगी।
सचिव, खेल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन प्रशिक्षकों की उपस्थिति की पुष्टि नहीं होगी, उनका आगामी माह का मानदेय रोक दिया जाएगा।
बैठक में प्रशिक्षकों के कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए उन्हें तीन श्रेणियों—संतोषजनक, सामान्य और असंतोषजनक—में वर्गीकृत करने का भी निर्णय लिया गया। यह श्रेणीकरण प्रशिक्षक की उपस्थिति, प्रशिक्षित खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार, प्रशिक्षण की गुणवत्ता जैसे बिंदुओं के आधार पर विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।
निर्णय के अनुसार, जिन प्रशिक्षकों की सेवाएं संतोषजनक पाई जाएंगी उन्हें प्रशंसा दी जाएगी, सामान्य श्रेणी में आने वाले प्रशिक्षकों को सुधार का अवसर दिया जाएगा, जबकि असंतोषजनक पाए जाने पर पुष्टि के बाद संबंधित प्रशिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
