द इंडियन व्यू

संन्यास के बाद भी कायम है धोनी की सादगी : 44वें जन्मदिन पर दिखा वही अंदाज

क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अपने सिंपल अंदाज के लिए जाना जाता है। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी अपने बर्थडे को साधारण तरीके से मनाते हुए नजर आते हैं। साभार : गूगल आज…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
2 min read
संन्यास के बाद भी कायम है धोनी की सादगी : 44वें जन्मदिन पर दिखा वही अंदाज

क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अपने सिंपल अंदाज के लिए जाना जाता है। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी अपने बर्थडे को साधारण तरीके से मनाते हुए नजर आते हैं।

साभार : गूगल

आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने दोस्तो के साथ बेहद सिंपल अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस वीडियो ने भी महेंद्र सिंह धोनी का दिल जीत लिया है।

5 बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान और तीनों आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले इकलौते लीडर महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में अपने दोस्तो के साथ अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी ने जिम वियर पहनकर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1942072901056020667

वायरल वीडियो में धोनी बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं। माही संन्यास के बाद से ही साधारण तरीके से बर्थडे मनाते हुए नजर आते हैं। हालांकि सभी को आज साक्षी धोनी के नए पोस्ट का इंतजार है। खुद धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं। जिसके कारण साक्षी धोनी ही उनके बर्थडे पर पोस्ट करती हैं।

दो दिनों पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट किया था। जिसमें भी धोनी ने कोई पोस्ट नहीं किया था। हालांकि साक्षी ने इस दिन 2 पोस्ट किया था। महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल के दौरान ही नजर आते हैं।

https://www.instagram.com/sakshisingh_r/p/DLsW-8XqVyu/

माही ने अभी तक आईपीएल से संन्यास का फैसला नहीं किया है। जिसके कारण ही फैंस के अंदर सवाल है कि क्या धोनी आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? धोनी ने अभी तक इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।