'संघर्ष के दिनों में किसी ने कॉल नहीं किया, सिर्फ पंत और सचिन ने': पृथ्वी शॉ का खुलासा
पृथ्वी शॉ कभी भारत का उभरता और सबसे चमकता सितारा, जिसे कभी भविष्य का सचिन तेंदुलकर तक बोला जाता था। लेकिन शॉ का सितारा ऐसे गर्दिश में गया कि अब टीम इंडिया वापसी तो छोड़िए, आईपीएल तक में कोई टीम उन्हें दांव लगाने लायक…

पृथ्वी शॉ कभी भारत का उभरता और सबसे चमकता सितारा, जिसे कभी भविष्य का सचिन तेंदुलकर तक बोला जाता था। लेकिन शॉ का सितारा ऐसे गर्दिश में गया कि अब टीम इंडिया वापसी तो छोड़िए, आईपीएल तक में कोई टीम उन्हें दांव लगाने लायक नहीं मान रहीं। वजह रही ट्रैक से भटकना।

खराब फिटनेस और अनुशासनहीनता की समस्या। शॉ को यह बात दर्द देती है कि उनके संघर्ष के दिनों में सिर्फ एक बड़े खिलाड़ी को छोड़कर किसी भी स्टार ने उन्हें कॉल तक नहीं किया है।
अच्छी बात यह है कि शॉ को पता है कि उनसे गलतियां हुईं और कहां हुईं। उन्हें पता है कि वह भटके। कहां, कब, कैसे भटके ये भी पता है। अब वह सिर्फ क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं या फिर करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें एक बात की टीस है।
संघर्ष के दिनों में, बुरे दिनों में, जब उनके सितारे गर्दिश में थे तब भारत के किसी बड़े खिलाड़ी, बड़े स्टार ने उनकी सुध नहीं ली। सिर्फ एक को छोड़कर। ऋषभ पंत समय-समय पर उनका हाल-चाल लेते रहते थे। हां, सचिन तेंदुलकर भी उनके संपर्क में रहे थे और वह महान बल्लेबाज के घर भी गए थे।
हालिया इंटरव्यू में पृथ्वी शॉ ने खुलासा किया, 'मेरे संघर्ष के दिनों में किसी बड़े क्रिकेटर (एक्टिव प्लेयर) ने मुझे कॉल तक नहीं किया, सिवाय ऋषभ पंत के। और सचिन तेंदुलकर ने भी, वह मेरे संघर्ष को जानते हैं। उन्होंने मुझे अर्जुन तेंदुलकर के साथ बड़े होते देखा है। मैं उनके घर भी गया हूं।'
उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत उन्हें समय-समय पर कॉल करते रहते हैं और उनका हाल जानते रहते हैं। पृथ्वी शॉ ने हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से आने वाले घरेलू सत्र के लिए खुद को रिलीज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने भारत के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं और डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाया था।
शॉ भारत के 6 ओडीआई में भी दिख चुके हैं। उन्हें पिछले साल मुंबई की रणजी टीम से भी खराब फिटनेस और अनुशासन की कमी की वजह से हटा दिया गया। आईपीएल 2025 के लिए भी किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर दांव नहीं लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
