श्रेयस अय्यर ने चोट पर दी अपडेट, कहा- ‘मैं हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूं’
नई दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी चोट को लेकर अपडेट साझा किया। उन्होंने बताया कि वे फिलहाल रिकवरी प्रक्रिया में हैं और हर दिन बेहतर महसूस कर रहे हैं।श्रेयस ने…

नई दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी चोट को लेकर अपडेट साझा किया। उन्होंने बताया कि वे फिलहाल रिकवरी प्रक्रिया में हैं और हर दिन बेहतर महसूस कर रहे हैं।श्रेयस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं फिलहाल रिकवरी प्रक्रिया में हूं और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर हो रहा हूं। मुझे मिली सभी शुभकामनाओं और सहयोग के लिए मैं दिल से आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आपका धन्यवाद कि आपने मुझे अपनी दुआओं में रखा।”सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान श्रेयस को डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश में पसलियों में चोट लग गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां आंतरिक रक्तस्राव के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। बाद में जांच में प्लीहा में चोट की पुष्टि हुई। हालांकि, सोमवार को उनकी हालत स्थिर होने के बाद उन्हें आईसीयू से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया।इससे पहले, टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को श्रेयस की स्थिति पर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, “जब मुझे उनकी चोट के बारे में पता चला, तो मैंने हमारे फिजियो कमलेश जैन से बात की। अब श्रेयस फोन पर जवाब दे रहे हैं, इसका मतलब है कि वे स्थिर हैं।”सूर्यकुमार ने आगे कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि ऐसे मामले बहुत कम होते हैं लेकिन दुर्लभ चीजें दुर्लभ प्रतिभाओं के साथ ही होती हैं। भगवान की कृपा से सब कुछ अब ठीक है। सीरीज खत्म होने के बाद हम उन्हें घर ले जाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
