द इंडियन व्यू

श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे

स्टार भारतीय बल्लेबाज और वनडे के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने शनिवार (1 नवंबर) को अय्यर की इंजरी पर तीसरा अपडेट जारी कर बताया कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। हालांकि वह…

Ragwendra P Singh
November 1, 2025
2 min read
श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे

स्टार भारतीय बल्लेबाज और वनडे के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने शनिवार (1 नवंबर) को अय्यर की इंजरी पर तीसरा अपडेट जारी कर बताया कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। हालांकि वह अभी भारत नहीं लौटेंगे।

श्रेयस अय्यर आगे की जांच के लिए फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट पाए जाने पर भारत लौट आएंगे। श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय पेट में गंभीर चोट लगी थी।

बीसीसीआई ने रिलीज में लिखा, श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय पेट में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी तिल्ली में चोट लग गई और इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी। चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और एक मामूली ऑपरेशन के बाद इंटरनल ब्लीडिंग तुरंत बंद कर दिया गया।

@BCCI

इसके लिए उनका उचित चिकित्सा उपचार किया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ-साथ बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य लाभ से खुश है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बीसीसीआई सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने श्रेयस को उनकी चोट का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया।

https://twitter.com/BCCI/status/1984485741754237181

श्रेयस आगे की जांच के लिए सिडनी में ही रहेंगे और उड़ान भरने के लिए फिट पाए जाने पर भारत लौट आएंगे। बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के दौरान ही अय्यर को टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाया गया था।

रिपोर्ट्स हैं कि वह इस चोट की वजह से लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। ऐसे में वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की दौड़ से भी बाहर माने जा रहे हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि वह अब वह सीधा आईपीएल में ही वापसी करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।