श्रेयस अय्यर की मां ने किया उन्हें क्लीन बोल्ड, फैंस हुए लोटपोट
भला क्लीन बोल्ड होना किसे अच्छा लगता है। श्रेयस अय्यर को इस बार जरूर अच्छा लगा होगा आउट होकर। आखिर मां ने जो आउट किया है। साभार : गूगल अय्यर का घर की गैलरी में मां के साथ क्रिकेट खेलने का एक छोटा और बहुत ही प्यारा…

भला क्लीन बोल्ड होना किसे अच्छा लगता है। श्रेयस अय्यर को इस बार जरूर अच्छा लगा होगा आउट होकर। आखिर मां ने जो आउट किया है।

अय्यर का घर की गैलरी में मां के साथ क्रिकेट खेलने का एक छोटा और बहुत ही प्यारा वीडियो उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने शेयर किया है।
कैप्शन में लिखा है, 'सिर्फ इस बार बोल्ड होने पर सरपंच को बुरा नहीं लग रहा होगा।' वीडियो पर फैंस ने भी कई मजेदार कॉमेंट्स किए हैं।
एक्स पर साझा वीडियो में दिख रहा है कि श्रेयर अय्यर घर की गैलरी में बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजी की कमान उनकी मां के हाथों में है। पहली गेंद फुल टॉस और अय्यर उसे खेलने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी गेंद पर वह नाकाम हो जाते हैं। गेंद उनके बल्ले को चकमा देकर पीछे दीवार रूपी स्टंप से टकरा जाती है।
उसके बाद तो उनका मां का सेलिब्रेशन भी देखने लायक है। वह दोनों हाथ हवा में उठाकर खुशी से कूदने लगती हैं। बोलती हैं- आउट। यह वीडियो जितना प्यारा है, उस पर फैंस के कॉमेंट भी काफी प्यारे और मजेदार हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शायद मां को उसकी कमजोरी पता हो।'
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
