द इंडियन व्यू

श्रेयस अय्यर की चोट से टीम इंडिया को झटका, तीन हफ्ते तक रहेंगे बाहर!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान चोटिल होने वाले भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लेते समय…

Ragwendra P Singh
October 26, 2025
2 min read
श्रेयस अय्यर की चोट से टीम इंडिया को झटका, तीन हफ्ते तक रहेंगे बाहर!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान चोटिल होने वाले भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

बताया जा रहा है कि हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लेते समय श्रेयस अय्यर की बाईं पसली में झटका लग गया था, जिस वजह से उन्हें क्रिकेट से कम से कम तीन हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक खेल से बाहर रहना पड़ सकता है।

शुरुआती जांच में इसका पता लगा है, फाइनल रिपोर्ट अभी आना बाकी है। श्रेयस अय्यर को हेयरलाइन फ्रैक्चर होने का भी डर है, अगर ऐसा होता है तो वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत को 30 नवंबर को घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर मैच खेलना है।

साभार : गूगल

अभी तक यह साफ नहीं हो सकता है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के पहले वनडे के लिए समय पर फिट होंगे या नहीं। इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘श्रेयस को मैच के दौरान ही स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

शुरुआती जांच के अनुसार इस झटके से उन्हें कम से कम तीन हफ्ते तक खेल से बाहर रहना होगा। ’’ सूत्र ने कहा, ‘‘वापसी पर उन्हें ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिपोर्ट करना होगा।

यह तय करने से पहले कि उन्हें ठीक होने में और समय लगेगा या नहीं, आगे की रिपोर्ट का इंतजार है। अगर यह हेयरलाइन फ्रैक्चर है तो इसमें ज्यादा समय लग सकता है। ’’ जब दक्षिण अफ्रीका वनडे श्रृंखला में उनके हिस्सा लेने के बारे में पूछा गया तो सूत्र ने जवाब दिया, ‘‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। ’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।