श्रीलंका ने बांग्लादेश को पारी और 78 रनों से हराकर सीरीज़ पर किया कब्जा
कोलंबो : श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ को 1-0 से जीत लिया है। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेज़बान टीम ने पारी और 78 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो…

कोलंबो : श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ को 1-0 से जीत लिया है। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेज़बान टीम ने पारी और 78 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या, जिन्होंने टेस्ट करियर का 12वां पांच विकेट हॉल लेते हुए विपक्षी बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी।
चौथे दिन शनिवार की शुरुआत बांग्लादेश के 115/6 के स्कोर से हुई, उन्हें श्रीलंका को दोबारा बल्लेबाज़ी पर मजबूर करने के लिए 97 रन की ज़रूरत थी। लेकिन मैच सिर्फ आधे घंटे में खत्म हो गया। जयसूर्या ने अंतिम चार में से तीन विकेट झटके और बांग्लादेश की दूसरी पारी 133 रन पर सिमट गई।
पहली पारी में निसंका का शतक, चंदीमल और मेंडिस का साथ
इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 458 रन बनाए थे। ओपनर पथुम निसंका ने शानदार शतक जड़ा, जबकि दिनेश चांदीमल (93 रन) और कुसल मेंडिस (84 रन) ने अहम अर्धशतक लगाए। बांग्लादेश की पहली पारी 247 रन पर सिमटी थी।
जयसूर्या ने फिर मचाया कहर, 5 विकेट झटके
चौथे दिन बांग्लादेश की पारी को निपटाने में जयसूर्या ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पहले लिटन दास (14) को उन्होंने कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया।, इसके बाद नायेम हसन (5) को आगे बढ़कर खेलने पर मजबूर किया और मेंडिस ने उन्हें स्टंप कर दिया। ताइजुल इस्लाम (6) को उन्होंने खुद ही कैच किया। आखिरी विकेट एबादत हुसैन (6) का था, जिसे थरिंदु रतनायके ने एलबीडब्ल्यू आउट कर मैच समाप्त किया।
जयसूर्या ने 5 विकेट देकर 56 रन दिए, जबकि कप्तान धनंजय डी सिल्वा और रतनायके ने 2-2 विकेट लिए।
दो मैचों की इस सीरीज़ का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया था, जो ड्रॉ रहा। लेकिन दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने पूरी तरह से अपना दबदबा कायम रखते हुए सीरीज़ जीत ली।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
