द इंडियन व्यू

श्रीमंत झा ने लक्जमबर्ग पैरा-आर्म रेसलिंग कप में जीता स्वर्ण पदक

लक्जमबर्ग : भारत के स्टार पैरा-आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराया है। लक्जमबर्ग पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में +80 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपनी प्रतिभा…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
श्रीमंत झा ने लक्जमबर्ग पैरा-आर्म रेसलिंग कप में जीता स्वर्ण पदक

लक्जमबर्ग : भारत के स्टार पैरा-आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराया है। लक्जमबर्ग पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में +80 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि इस जीत को उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पीड़ितों को समर्पित कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय भी दिया।

04 से 06 जुलाई तक आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एशिया के नंबर वन और दुनिया के तीसरे नंबर के पैरा-आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने फाइनल में जर्मनी के ओलेकसांद्र लीशुकोव को हराया। इस स्वर्ण पदक के साथ उन्होंने बुल्गारिया में होने वाली वर्ल्ड पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। श्रीमंत भारत के लिए 56 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं।

जीत के बाद श्रीमंत झा ने कहा कि “यह जीत मेरे लिए खास है। मैं हर मुकाबला अपने देश के लिए और शहीदों की स्मृति में लड़ता हूं। मेरी अगली तैयारी वर्ल्ड चैंपियनशिप की होगी। मेरी कोशिश रहेगी कि भारत को फिर से गर्व का अनुभव हो।”

पीपल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष प्रीति झींज्ञानी, छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के अध्यक्ष जी. सुरेश बाबे, चेयरमैन बृज मोहन सिंह, सचिव श्रीकांत, कोच राजू साहू सहित कई खेल पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपनी इस जीत के साथ ही श्रीमंत झा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से सरकारी नौकरी देने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से मदद मिलने से वो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाने में सक्षम होंगे। परिवार की जरूरतों का साधन बनने के बाद वो निश्चिंत होकर ओलंपिक की तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।