शे होप का शतक, फिर भी 531 रनों के लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज संकट में
न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 466 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने पहले टेस्ट के चौथे दिन शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में 531 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी भी बहुत खराब रही। उसने 72 रन…

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 466 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने पहले टेस्ट के चौथे दिन शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में 531 रन का लक्ष्य रखा।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी भी बहुत खराब रही। उसने 72 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद शे होप और जस्टिन ग्रीव्स ने कैरिबियाई पारी को संभाला। होप ने शतक जडा है और जस्टिन ग्रीव्स ने अर्धशतक। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 167 रन पर आउट हो गई थी।
न्यूज़ीलैंड ने अपनी दूसरी पारी गुरुवार के स्कोर चार विकेट पर 417 रन पर समाप्त घोषित करने के बजाय खेलना जारी रखा और आखिर में तब आठ विकेट पर 466 रन पर समाप्त घोषित की जब उसका कोई फिट बल्लेबाज नहीं बचा था।

विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाए। न्यूज़ीलैंड चौथे दिन के शुरू में 481 रन से आगे था। उसने सुबह 14 ओवर खेले और इस दौरान चार विकेट गंवाए। विल यंग ने 23 रन, माइकल ब्रेसवेल ने 24 रन, मैट हेनरी ने आठ रन, जैकब डफी ने 10 रन और जैक फाउलकेस ने नाबाद 11 रन बनाए।
केमार रोच ने ब्रेसवेल, हेनरी और डफी को आउट करके 78 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया।
वह 37 साल की उम्र में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज़ हैं और अब उनके नाम पर कुल 291 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। वह वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। शे होप 116 और जस्टिन ग्रीव्स 55 रन बनाकर खेल रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
