शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पश्चिम एशिया के संकट को खत्म करने के लिए ईरान से दोबारा बातचीत शुरू करने का संकेत देने की वजह से दुनिया भर के बाजार की तरह घरेलू शेयर बाजार में भी आज उत्साह बना हुआ…

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पश्चिम एशिया के संकट को खत्म करने के लिए ईरान से दोबारा बातचीत शुरू करने का संकेत देने की वजह से दुनिया भर के बाजार की तरह घरेलू शेयर बाजार में भी आज उत्साह बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। इसके बावजूद बाजार लगातार जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.71 प्रतिशत और निफ्टी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंटरग्लोब एवियशन, एचडीएफसी लाइफ, मैक्स हेल्थकेयर, लार्सन एंड टूब्रो और टीसीएस के शेयर 4.60 प्रतिशत से लेकर 3.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, ओएनजीसी, कोल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.38 प्रतिशत से लेकर 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,829 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,639 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 190 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 29 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर सिर्फ एक शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 46 शेयर हरे निशान में और चार शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 1,133.53 अंक की मजबूती के साथ 77,981.10 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही यह सूचकांक उछल कर 78,270.42 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली होने के कारण सेंसेक्स की चाल में गिरावट भी आई। बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक फिसल कर 77,849.52 अंक के स्तर पर पहुंचा। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर लगाया, जिससे सूचकांक की रफ्तार दोबारा बढ़ने लगी। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,313.62 अंक की बढ़त के साथ 78,161.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 321.15 अंक उछल कर 24,163.80 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 115 अंक से अधिक उछल कर 24,280.90 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू होने पर निफ्टी लुढ़क कर 24,145.80 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाया, जिससे यह सूचकांक दोबारा कुलांचे भरने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 397.65 अंक की तेजी के साथ 24,240.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,847.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 207.95 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,842.65 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
