द इंडियन व्यू

शुभमन गिल फिट घोषित, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में खेलने को तैयार

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खेल विज्ञान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में खेलने की मंजूरी दे दी है। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के…

Ragwendra P Singh
December 6, 2025
2 min read
शुभमन गिल फिट घोषित, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में खेलने को तैयार

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खेल विज्ञान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में खेलने की मंजूरी दे दी है।

गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। तब उनकी गर्दन में अकड़न आ गई थी लेकिन अब उन्होंने सफलतापूर्वक रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है।

गिल को फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था और उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी) के लिए रिहैबिलिटेशन से जुड़े सारे प्रोटोकॉल से गुजरना पड़ा।

साभार : गूगल

सीओई की ओर से टीम प्रबंधन की खेल विज्ञान एवं चिकित्सा (एसएसएम) टीम को भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘शुभमन गिल ने सीओई में अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों के लिए फिट घोषित होने के लिए आवश्यक मानदंडों को पूरा कर लिया है।’’

इस टीम में फिजियो कमलेश जैन, स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच एड्रियन ली रॉ और खेल चिकित्सक डॉ. चार्ल्स शामिल हैं। गिल कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और उन्हें दो दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था तथा इंजेक्शन भी लगाना पड़ा था।

वह मौजूदा वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे, लेकिन टी20 सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर सभी संदेह दूर हो गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ी रविवार से कटक में अभ्यास शुरू करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह,कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।