द इंडियन व्यू

शुभमन गिल को कप्तानी, जडेजा का बेबाक बयान - "वो समय अब चला गया"

स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मज़ाक में स्वीकार किया कि अब उनके लिए कप्तानी की भूमिका निभाने का समय चला गया है। साभार : गूगल इंग्लैंड दौरे से पहले जब रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया तो हर…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
2 min read
शुभमन गिल को कप्तानी, जडेजा का बेबाक बयान - "वो समय अब चला गया"

स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मज़ाक में स्वीकार किया कि अब उनके लिए कप्तानी की भूमिका निभाने का समय चला गया है।

साभार : गूगल

इंग्लैंड दौरे से पहले जब रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया तो हर किसी की नजरें इसी पर टिकी थी कि यह जिम्मेदारी आगे किसे मिलने वाली है। इस दौरान जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल के नाम सबसे आगे थे।

हर कोई क्रिकेट एक्सपर्ट इन्हीं दो नामों पर चार्चा कर रहा था, मगर पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने रवींद्र जडेजा के नाम पर वकालत की थी। हालांकि कप्तानी गिल को मिली और अब तो जडेजा ने भी मान लिया है कि उनका समय चला गया है। बता दें, एजबेस्टन टेस्ट में जडेजा ने शुभन गिल के साथ 203 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

जड्डू ने 89 रनों की शानदार पारी खेली। रवींद्र जडेजा का यह 15 साल के इंटरनेशनल करियर में तीसरा इंग्लैंड दौरा है। एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन के बाद उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी कप्तानी करने की लालसा दिमाग में आई थी। जडेजा ने मुस्कुराते हुए इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "नहीं, अब वह समय चला गया है।"

शुभमन गिल ने जडेजा के साथ 203 रनों की पार्टनरशिप करने के बाद वॉशिंगटन सुंदर के साथ 144 रन और जोड़े। इन दो बड़ी पार्टनरशिप के दम पर टीम इंडिया 587 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। गिल ने 269 रनों की मेराथन पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 77 के स्कोर पर इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए हैं।

भारत के पास अभी 510 रनों की बढ़त है। तीसरे दिन भारत अटैक करेगा, इस बारे में जब जडेजा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं। हमें कल लंच से पहले 2-3 विकेट लेने होंगे।

अगर हम ऐसा कर पाए तो हम निश्चित रूप से खेल में आगे रहेंगे। परिणाम कुछ भी हो सकते हैं। क्रिकेट में पहले भी बड़ी साझेदारियां हुई हैं। हम खेल को बहुत हल्के में नहीं लेंगे। हम आज ऊर्जा के साथ खेल रहे थे। उम्मीद है कि हम भारत के पक्ष में अच्छा परिणाम हासिल करेंगे।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।