द इंडियन व्यू

शिवराज सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे कुणाल की पत्नी रिद्धि ने दिया बेटे को जन्म

भोपाल : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का आगमन हुआ है। उनके घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनके छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि माता-पिता बने हैं। कुणाल की पत्नी रिद्धि ने…

Ragwendra P Singh
October 8, 2026
2 min read
शिवराज सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे कुणाल की पत्नी रिद्धि ने दिया बेटे को जन्म

भोपाल : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का आगमन हुआ है। उनके घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनके छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि माता-पिता बने हैं। कुणाल की पत्नी रिद्धि ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम ‘अहान’ रखा है।केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अस्पताल में उन्हें एक नर्स पोते को सौंपते हुए दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने खुशी साझा करते हुए लिखा-आज हमारे जीवन में फिर एक बार सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। बेटे के रूप में अहान उनके घर अपार खुशियां लेकर आया है।उन्होंने कहा कि कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने हैं। मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी लाड़ली इला का भाई हमारे घर खुशियां लेकर आया है। बेटे 'अहान' की नन्हीं-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्रेम से भर दिया है। यह हमारे लिए ईश्वर का अनमोल आशीष है। संदीप जैन और स्वाति जैन को भी नाना-नानी बनने की बहुत-बहुत बधाई।शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल की शादी 14 फरवरी 2025 को भोपाल में हुई थी। शादी समारोह में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे। दोनों की सगाई 23 मई, 2024 को हुई थी। अब रिद्धि ने बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान के घर इस साल दूसरी बार नन्हे मेहमान की किलकारी कूंजी है। इससे पहले उनके बड़े बेटे कार्तिकेय की पत्नी अमानत ने 21 जनवरी, 2026 को बेटी को जन्म दिया था। दिल्ली के अस्पताल में जन्म होने के बाद बेटी का नाम इला रखा गया। पोती इला के जन्म के बाद चौहान परिवार में इस साल दूसरी बार किलकारी गूंजी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?

अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…

महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…

कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…