द इंडियन व्यू

शिमला : हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी चार दिन बाद काबू

शिमला : शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में नेपाली युवक की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय तिलक…

Ragwendra P Singh
July 19, 2025
2 min read
शिमला : हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी चार दिन बाद काबू

शिमला : शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में नेपाली युवक की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय तिलक घर्ति पुत्र गणेश घर्ति, निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

मामले के अनुसार बीते 14 जुलाई को महोरी ठियोग के पास एक नेपाली युवक का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला था। शव मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जांच में सामने आया था कि युवक की हत्या की गई थी। इस पर पुलिस थाना ठियोग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने शनिवार को बताया कि एसएचओ ठियोग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का गहराई से विश्लेषण किया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी मेहनत और सतत प्रयासों के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई और शुक्रवार शाम उसे ठियोग के पास गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है ताकि हत्या के पीछे के कारणों और अन्य तथ्यों का भी जल्द पता लगाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि घटना की जानकारी सबसे पहले गाँव कलिंद के निवासी अंकुश शर्मा को दो नेपाली मजदूरों ने दी थी। वे महोरी की ओर जाते समय रास्ते में शव देखकर घबरा गए थे और इसके बाद पंचायत प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…