शान मसूद बने पीसीबी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों के सलाहकार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने टेस्ट कप्तान शान मसूद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब किसी वर्तमान टेस्ट कप्तान को बोर्ड में किसी अन्य पद पर नियुक्त किया गया है।…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने टेस्ट कप्तान शान मसूद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब किसी वर्तमान टेस्ट कप्तान को बोर्ड में किसी अन्य पद पर नियुक्त किया गया है। पीसीबी ने शुक्रवार रात शान की नियुक्ति की घोषणा की।
हालांकि इस बारे में कोई उल्लेख नहीं किया गया है कि क्या शान मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक का पद भी संभालेंगे।
एक क्रिकेट साइट की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट के सूत्रों ने बताया कि यह घोषणा पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ डिनर के दौरान की। शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मिलने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अलावा साउथ अफ्रीकी टीम के सदस्य भी गए थे।

पीसीबी ने इस पद के लिए विज्ञापन दिया है और आवेदन करने की अंतिम तिथि दो नवंबर है। पिछले महीने दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप लीग मैच के दौरान हैंडशेकगेट मामले को ठीक से न संभालने के कारण उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया गया था।
वाहला को फिर से इस पद पर बहाल कर दिया गया था, लेकिन समझा जाता है कि मसूद की नई भूमिका के बाद अब उन्हें किसी अन्य विभाग, संभवतः पीएसएल, में स्थानांतरित किया जा रहा है।
इससे पहले पीसीबी ने शान से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन का नया निदेशक बनने के लिए पूछा था जबकि वह डब्ल्यूटीसी चक्र में भी टीम का नेतृत्व करते रहेंगे। बोर्ड के भीतर चर्चा के बाद शुक्रवार को एक सूत्र ने कहा कि इस बात पर स्पष्ट सहमति थी कि शान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मामलों के विभाग का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।
मसूद ने 44 टेस्ट, नौ वनडे और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। मिस्बाह-उल-हक को इस पद के लिए पसंदीदा माना जा रहा था। मसूद ऐसे समय में इस पद पर आसीन हुए हैं जब पाकिस्तान ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के लिए नहीं जाना जाता।
उन्होंने हाल ही में साउत अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज पूरी की है और उनकी अगली टेस्ट सीरीज मार्च में, टी20 वर्ल्ड कप के बाद, बांग्लादेश में होगी।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
