वॉशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क को 6 विकेट से हराकर टॉप-2 में किया स्थान पक्का
लाडरहिल : वॉशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ सोमवार (भारतीय समयानुसार)अपने आखिरी लीग मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। बारिश के कारण 18 ओवर प्रति पारी के इस मुकाबले में…

लाडरहिल : वॉशिंगटन फ्रीडम ने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ सोमवार (भारतीय समयानुसार)अपने आखिरी लीग मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। बारिश के कारण 18 ओवर प्रति पारी के इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए।
बारिश के चलते टॉस में देरी हुई, जिसके बाद वॉशिंगटन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एमआई न्यूयॉर्क की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान निकोलस पूरन व मोनांक पटेल पहले तीन ओवरों में ही पवेलियन लौट गए। हालांकि कुंवरजीत सिंह ने 33 रनों की संयमित पारी खेली, लेकिन मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ा गया। ग्लेन मैक्सवेल ने तजिंदर ढिल्लों और शरद लुंबा को लगातार गेंदों पर आउट कर पारी को झकझोर दिया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने भी दो विकेट लेकर एमआई न्यूयॉर्क की कमर तोड़ दी। टीम निर्धारित 18 ओवरों में 112/8 का ही स्कोर बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और मिशेल ओवेन जल्दी आउट हो गए। लेकिन एंड्रिस गौस (नाबाद 46 रन, 34 गेंद) ने एक छोर संभाले रखा। बीच के ओवरों में मार्क चैपमैन ने 18 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर रन गति को तेज किया। हालांकि चैपमैन और मैक्सवेल एक के बाद एक आउट हो गए, लेकिन गौस ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर टीम को तीन ओवर पहले ही जीत दिला दी।
संक्षिप्त स्कोर:
एमआई न्यूयॉर्क: 112/8 (18 ओवर) (कुंवरजीत सिंह 33, ग्लेन मैक्सवेल 3/29)।
वॉशिंगटन फ्रीडम: 113/4 (15 ओवर)एंड्रिस गौस 46, ट्रिस्टन लूस 2/39)*।
नतीजा: वॉशिंगटन फ्रीडम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
