वीरांगना की धरती पर हॉकी का संग्राम 17 से 22 जुलाई तक
झांसी : वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की भूमि झांसी में आगामी 17 से 22 जुलाई तक मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों का दौर…

झांसी : वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की भूमि झांसी में आगामी 17 से 22 जुलाई तक मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों का दौर तेज हो गया है। देश भर से हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने आ रहीं 12 टीमों के स्वागत के लिए झांसी तैयार है। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं हॉकी इंडिया, नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप इस छह दिवसीय प्रतियोगिता में देश की 12 प्रमुख महिला हॉकी टीमें भाग लेंगी। इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुंबई, साई छात्रावास सोनीपत, एमपी एकेडमी ग्वालियर, साई नेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस कोलकाता, साई स्पोर्ट्स हॉस्टल रांची, साई हॉस्टल भोपाल, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, हॉकी कर्नाटक बेंगलुरु, स्टील प्लांट भिलाई, स्पोर्ट्स हॉस्टल राउरकेला, यूपी हॉकी आदि प्रमुख टीमें शामिल हैं।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पचास हजार नकदी देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि महिला खिलाडिय़ों के ठहरने के लिए अच्छे होटलों में व्यवस्था कराई जाए। आवासीय स्थल से स्टेडियम तक आवागमन के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था, नगर निगम द्वारा साफ-सफाई, चिकित्सा विभाग द्वारा डॉक्टरों और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, हॉकी झांसी के सचिव सुबोध खाण्डेकर, ओलंपिक संघ मंडल संयोजक संजीव सरावगी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मो. इब्राहिम खान, कोच अंकुर राणा और वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी विकास वेंदया भी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
