द इंडियन व्यू

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रवींद्र जडेजा के 150 विकेट पूरे, बने भारत के तीसरे गेंदबाज

स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में हो रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की। जडेजा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में अपने 150 विकेट…

Ragwendra P Singh
November 15, 2025
2 min read
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रवींद्र जडेजा के 150 विकेट पूरे, बने भारत के तीसरे गेंदबाज

स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में हो रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की। जडेजा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वे दुनिया के 7वें और भारत के तीसरे गेंदबाज हैं।

शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 13 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। चौथा विकेट लेते ही जडेजा के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 150 विकेट पूरे हो गए। 2019 में शुरू हुई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जडेजा ने अपने 47वें मैच की 87वीं पारी में 150 विकेट पूरे किए। इस दौरान 6 बार वे पारी में 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं।

उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट हैं। जडेजा के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो 2012 में डेब्यू करने वाले ये दिग्गज ऑलराउंडर कोलकाता में अपना 87वां टेस्ट खेल रहा है। अभी तक 163 पारियों में उनके नाम 338 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान 15 बार पांच विकेट हासिल कर चुके हैं।

साभार : गूगल

जडेजा एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। 129 पारियों में 6 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से 3,990 रन भी वे बना चुके हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में भारत से जडेजा से पहले आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह 150 विकेट ले चुके हैं।

अश्विन ने 2019 से 2024 के बीच 41 टेस्ट की 78 पारी में 195 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 41 टेस्ट की 77 पारी में 182 विकेट लिए हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने लिए हैं। 2019 से 2025 के बीच लियोन ने 53 टेस्ट मैचों की 95 पारियों में 219 विकेट लिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।