विश्व कप शतरंज : हरिकृष्णा, प्रज्ञाननंदा और अर्जुन एरिगैसी की चौथे दौर में चुनौती
शीर्ष भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञाननंदा और पी हरिकृष्णा फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के पहले विश्राम दिवस के बाद चौथे दौर में भी अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। भारत के सर्वोच्च रेटिंग…

शीर्ष भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञाननंदा और पी हरिकृष्णा फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के पहले विश्राम दिवस के बाद चौथे दौर में भी अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।
भारत के सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अर्जुन चौथे दौर में हंगरी के अनुभवी पीटर लेको के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे, जबकि प्रज्ञाननंदा का सामना फिडे के ध्वज तले खेल रहे डेनियल डुबोव से होगा। तीनों भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अनुभवी हरिकृष्णा अगले दौर में स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस से भिड़ेंगे।
लेको पिछले 20 वर्ष से शतरंज की दुनिया में जाना पहचाना नाम है। उनके लिए हालांकि अर्जुन का सामना करना आसान नहीं होगा। हंगरी के इस 46 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के बॉबी चेंग और ऑस्ट्रिया के किरील अलेक्सेन्को को बिना किसी टाईब्रेक गेम के हराया, जिससे उनकी फॉर्म का पता चलता है।

अर्जुन ने भी अपने दोनों मैच बिना किसी टाईब्रेकर के जीते जिससे लेको के खिलाफ उनका मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है। इस भारतीय खिलाड़ी ने अब तक क्लासिकल टाइम कंट्रोल के तहत अपने चार में से तीन गेम जीते हैं। उन्होंने इस दौरान बुल्गारिया के मार्टिन पेट्रोव और उज्बेकिस्तान के शमसिद्दीन वोखिदोव को बाहर का रास्ता दिखाया।
दर्शकों के पसंदीदा प्रज्ञाननंदा का सामना डुबोव से होगा, जो रणनीतिक चाल चलने में माहिर माने जाते हैं। रूस के खिलाड़ी ने चीन के बाई जिंशी और उरुग्वे के जॉर्ज मायर के खिलाफ दो टाईब्रेक गेम में जीत दर्ज करके अपने कौशल का अच्छा परिचय दिया है।
प्रज्ञाननंदा दूसरे राउंड में ही बाहर होने के करीब थे, लेकिन किसी तरह ऑस्ट्रेलिया के तैमूर कुयबोकारोव के खिलाफ टाईब्रेकर में बच गए। उन्होंने तीसरे राउंड के अपने प्रतिद्वंद्वी अर्मेनिया के रॉबर्ट होवहानिस्यान पर जीत हासिल की। हरिकृष्णा ने रूस के आर्सेनी नेस्टरोव और बेल्जियम के डेनियल दर्धा पर आसान जीत के साथ यहां तक का सफर तय किया।
वह चौथे राउंड में ग्रैंडेलियस को हराने के लिए अपने अपार अनुभव पर निर्भर होंगे। विश्व जूनियर चैंपियन वी प्रणव और 109वीं वरीयता प्राप्त वेंकटरमण कार्तिक ने भी प्रभावित किया है और वे तीन-तीन मैच खेलने के बाद चौथे दौर में आ गए हैं।
अर्जुन, प्रज्ञाननंदा और हरिकृष्णा को सीधे दूसरे दौर में जगह दी गई थी। प्रणव का मुकाबला अब उज्बेकिस्तान के नादिरबेक याकूबएव से जबकि कार्तिक का वियतनाम के ले क्वांग लिएम से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
