विश्व कप जीतना सबसे बड़ा सपना, रिकॉर्ड बाद में: एमबाप्पे
फीफा विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने बुधवार को कहा है कि वह गोल्डन बूट या गोलों के रिकॉर्ड से ज्यादा विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर ध्यान दे रहे हैं। उनका मानना है कि लियोनेल…

फीफा विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने बुधवार को कहा है कि वह गोल्डन बूट या गोलों के रिकॉर्ड से ज्यादा विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर ध्यान दे रहे हैं। उनका मानना है कि लियोनेल मेसी अभी और गोल करेंगे, लेकिन उनकी पूरी एकाग्रता 19 जुलाई को विश्व कप का खिताब जीतने पर है।
स्वीडन के खिलाफ राउंड ऑफ-32 मैच में दो गोल दागकर फ्रांस को जीत दिलाने वाले एमबाप्पे ने विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या 18 पहुंचा दी है। वह अब मेसी के 19 विश्व कप गोलों के रिकॉर्ड से सिर्फ एक गोल पीछे हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में भी दोनों खिलाड़ी छह-छह गोल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्कोरर हैं।
मैच के बाद एमबाप्पे ने पत्रकारों से कहा,हमारा लक्ष्य जितना संभव हो उतना आगे बढ़ना है और 19 जुलाई को यहीं लौटकर विश्व कप ट्रॉफी जीतना है। हम एक-एक कदम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक गोल करने से रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन उनका ध्यान व्यक्तिगत उपलब्धियों पर नहीं है।

उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि लियो (मेसी) अभी और गोल करेंगे। इसलिए मैं इस दौड़ पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मेरा फोकस सिर्फ उन टीमों पर है जिनका हमें सामना करना है और अपने अंतिम लक्ष्य यानी विश्व कप फाइनल तक पहुंचना है।
फ्रांस का अगला मुकाबला शनिवार को फिलाडेल्फिया में पराग्वे से होगा। पराग्वे ने राउंड ऑफ-32 में चार बार के विश्व चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। एमबाप्पे ने कहा कि फ्रांस किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेगा।
उन्होंने कहा, हम पराग्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी कमियों पर काम करेंगे। अभी भी कुछ पहलुओं में सुधार की जरूरत है। हालांकि हमारी सबसे बड़ी ताकत गोल करने की क्षमता है, जिससे हम किसी भी मैच में बढ़त हासिल कर सकते हैं। यदि फ्रांस पराग्वे को हराने में सफल रहता है तो क्वार्टर फाइनल में उसका सामना कनाडा या मोरक्को से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
