विराट कोहली के रिटायरमेंट के पीछे की नई थ्योरी आई सामने
नई दिल्ली। विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर एक नई थ्योरी सामने आई है। तमाम दिग्गजों ने कहा है कि वे अगले दो साल आराम से टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने एकाएक रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में…

नई दिल्ली। विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर एक नई थ्योरी सामने आई है। तमाम दिग्गजों ने कहा है कि वे अगले दो साल आराम से टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने एकाएक रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर नासिर हुसैन का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने विराट कोहली के रिटायरमेंट के पीछे एक नया कारण बताया है। सोमवार 12 मई को विराट कोहली ने अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया। नासिर हुसैन ने खेल पर कोहली के व्यापक प्रभाव को लेकर बात की।
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के कुछ ही दिनों के बाद विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट से दूरी बना ली। इंग्लैंड के अहम दौरे से पहले उन्होंने संन्यास की घोषणा की। इसको लेकर नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, “मैं पिछले 14 सालों से विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन रहा हूं - उनके आंकड़े खुद ही सब कुछ बयां करते हैं, लेकिन वह इससे कहीं बढ़कर थे। यह उनका ऑरा, स्वैगर और पैशन था। हम भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को जानते हैं और खेल उनके लिए बहुत मायने रखता है। वे चाहते हैं कि उनका कप्तान उन्हें दिखाए कि टीम के लिए इसका क्या मतलब है, और कोहली से ज्यादा भारत में क्रिकेट के लिए जुनून किसी और में नहीं था।”
नासिर ने आगे ये भी बताया कि विराट ने रिटायरमेंट क्यों लिया होगा? उन्होंने कहा कि वे नॉर्मल क्रिकेटर नहीं थे, जिन्होंने 10 हजार रनों से ठीक पहले रिटायरमेंट लिया। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "वह मैच विजेता हैं, वह अंतिम लक्ष्य को जीत के रूप में देखते हैं और वह इसके लिए बेताब दिखते हैं। कोहली के लिए सब कुछ जीत ही है। आपको क्यों लगता है कि वह रन चेज में इतने अच्छे क्यों हैं? वह मैदान पर जाकर सौ प्रतिशत नहीं दे सकता, वह कभी नहीं कह सकता: 'मैं आज अपना बेस्ट प्रदर्शन करूंगा।' यह उनके रिटायरमेंट के फैसले का हिस्सा हो सकता है, वह एक सामान्य क्रिकेटर नहीं बनना चाहते कि थोड़े बहुत रन बनाओ और खेलते रहो। उन्होंने भारत को आज की ताकत बनाया है।"
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
