विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं ऑल टाइम ग्रेट्स, बोले स्टीव वॉ
स्टीव वॉ ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपनी जिद, धैर्य और नेतृत्व क्षमता से टीम को एक अजेय शक्ति में बदल दिया। एक बल्लेबाज के रूप में उनकी दृढ़ता और एक कप्तान के रूप में उनका…

स्टीव वॉ ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपनी जिद, धैर्य और नेतृत्व क्षमता से टीम को एक अजेय शक्ति में बदल दिया। एक बल्लेबाज के रूप में उनकी दृढ़ता और एक कप्तान के रूप में उनका संकल्प उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास का प्रतीक बना देता है।
लेकिन इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को वनडे फॉर्मेट में महानतम क्रिकेटर कौन लगता है? GOAT या ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ओडीआई क्रिकेटर कौन है? इस सवाल पर लोगों के मन में सबसे पहले जो नाम आएगा वो महान सचिन तेंदुलकर का होगा जो वनडे और टेस्ट दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
लेकिन स्टीव वॉ ने सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया। उन्होंने विराट कोहली को वनडे का महानतम खिलाड़ी बताया है। वॉ ने किंग कोहली को ऐसा खिलाड़ी बताया है जिसने सीमित ओवर के क्रिकेट में बल्लेबाजी की एक नई ही परिभाषा गढ़ी।

एक ऐसा खिलाड़ी जो पीढ़ियों में कोई एक होता है। कोहली के अलावा उन्होंने रोहित शर्मा को भी सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में बताया।
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में स्टीव वॉ ने कहा, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा 2 ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर हैं। विराट कोहली संभवतः वनडे का सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं। आप उन्हें हर जगह खेलते देखना चाहते हैं...लेकिन वे हर मैच नहीं खेल सकते।’ स्टीव वॉ ने आगे कहा, 'इन सर्वकालिक महान खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना हमेशा ही शानदार होता है।
विराट कोहली जैसा खिलाड़ी तो किसी पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाला खिलाड़ी है। अगर आपको मौका मिलता है तो आप उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं।'
विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 2008 में डेब्यू करने वाले कोहली के नाम अब तक 305 वनडे मैच में 14,255 रन दर्ज हैं, जिनमें 51 शतक शामिल हैं।
उन्हें चेज मास्टर के तौर पर जाना जाता है। वनडे के इतिहास में 8 हजार से लेकर 14 हजार रन तक सबसे तेजी से बनाने के रिकॉर्ड उनके ही नाम हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
