समाचार पोर्टल

'विकसित भारत' के लक्ष्य को जनभागीदारी से साकार करेगा भाजपा संगठन : तरुण चुग

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के लक्ष्य को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने में भाजपा संगठन…

Ragwendra P Singh
July 12, 2026
2 min read
'विकसित भारत' के लक्ष्य को जनभागीदारी से साकार करेगा भाजपा संगठन : तरुण चुग

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के लक्ष्य को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 'सेवा ही संगठन' की भावना लगातार मजबूत हो रही है।

 

रविवार काे मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से किसानों के लिए 36,585 करोड़ रुपये की कर्जमाफी योजना लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लाखों किसानों को राहत देने वाला है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी नीतियों को दर्शाता है। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी नीति का उदाहरण बताया।

 

श्री चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का चुनावी वादा कब पूरा किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के किसान अब भी कर्ज और कृषि संकट का सामना कर रहे हैं, जबकि सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है।

 

श्री चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का चुनावी वादा कब पूरा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब का किसान अब भी कर्ज और कृषि संकट से जूझ रहा है,जबकि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

 

बैठक से पहले चुग ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर विकसित भारत के लक्ष्य, जनभागीदारी और संगठन को और सशक्त बनाने के मुद्दों पर चर्चा की।

 

देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुग ने प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार

देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…