विंबलडन : बालाजी-वरेला की जोड़ी दूसरे दौर में, भांबरी और बोलिपल्ली भी आगे
भारतीय एन श्रीराम बालाजी ने गुरुवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। भारत के युकी भांबरी और रित्विक बोलिपल्ली पहले ही दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। साभार : गूगल दुनिया के 74वें…
भारतीय एन श्रीराम बालाजी ने गुरुवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। भारत के युकी भांबरी और रित्विक बोलिपल्ली पहले ही दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं।

दुनिया के 74वें नंबर के खिलाड़ी बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस वरेला ने शुरुआती दौर के मैच में लर्नर टीएन और अलेक्जेंडर कोवासेविक की अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 71 मिनट तक चला और भारत तथा मैक्सिको की जोड़ी ने दोनों सेट में अपने विरोधियों की सर्विस एक-एक बार तोड़कर मैच अपने नाम किया।
दूसरे दौर में बालाजी और रेयेस वरेला की राह आसान नहीं होगी क्योंकि उन्हें स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ना है। युकी और बोलिपल्ली ने बुधवार को अपने-अपने शुरुआती दौर के मैच जीते थे जबकि रोहन बोपन्ना पहले दौर में ही बाहर हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
