द इंडियन व्यू

विंबलडन ने अपनाया 'पुष्पा' का अंदाज: जोकोविच के पोस्टर पर तेलुगु का जादू

विंबल्डन पर भी अल्लू अर्जुन के ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा' का रंग चढ़ा हुआ है। विंबल्डन ने जोकोविच का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें उनका नाम तेलुगु में लिखा गया है। एकदम उसी स्टाइल और फॉन्ट में जैसे मूवी 'पुष्पा' का टाइटल लिखा…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
विंबलडन ने अपनाया 'पुष्पा' का अंदाज: जोकोविच के पोस्टर पर तेलुगु का जादू

विंबल्डन पर भी अल्लू अर्जुन के ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा' का रंग चढ़ा हुआ है। विंबल्डन ने जोकोविच का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें उनका नाम तेलुगु में लिखा गया है। एकदम उसी स्टाइल और फॉन्ट में जैसे मूवी 'पुष्पा' का टाइटल लिखा हुआ है।

साभार : सोशल मीडिया

यूजर्स इस पोस्टर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने पोस्ट पर लिखा है- विंबल्डन के ऑफिशियल पेज को भारत से कितना प्यार है। कुछ यूजर इसे भारतीयों के बीच विंबल्डन को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने की रणनीति बता रहे हैं तो कुछ इसे भारतीय सिनेमा और अल्लू अर्जुन के लिए गर्व का क्षण करार दे रहे हैं।

'पुष्पा' दो पार्ट वाली तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा सीरीज है जिसके डायरेक्टर सुकुमार हैं। सीरीज में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की मुख्य भूमिका में हैं। पुष्पा: द राइज 2021 में रिलीज हुई थी और पुष्पा द रूल साल 2024 में रिलीज हुई थी।

दोनों ही फिल्में कन्नड़ के अलावा हिंदी समेत अन्य भाषाओं में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। अल्लू अर्जुन का गर्दन थोड़ा टेढ़ा करके ठुड्डी के पास से खास अंदाज में हाथ ले जाते हुए 'पुष्पा, पुष्पा राज... झुकेगा नहीं' डायलॉग बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।