द इंडियन व्यू

विंबलडन : अल्काराज़ का विजयी अभियान 20 मैचों तक पहुंचा, सबालेंका शीर्ष 5 में अकेली बचीं

दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज़ ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए विंबलडन के अगले दौर में जगह बनाई, लेकिन महिला वर्ग में उलटफेर का दौर जारी रहा जहां एरीना सबालेंका शीर्ष पांच खिलाड़ियों में अकेली मैदान पर डटी हुई…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
विंबलडन : अल्काराज़ का विजयी अभियान 20 मैचों तक पहुंचा, सबालेंका शीर्ष 5 में अकेली बचीं

दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज़ ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए विंबलडन के अगले दौर में जगह बनाई, लेकिन महिला वर्ग में उलटफेर का दौर जारी रहा जहां एरीना सबालेंका शीर्ष पांच खिलाड़ियों में अकेली मैदान पर डटी हुई हैं।

साभार : गूगल

अल्काराज़ ने सैन डिएगो विश्वविद्यालय के लिए खेलने वाले दुनिया में 733वें नंबर के क्वालीफ़ायर ओलिवर टार्वेट को आसानी से 6-1, 6-4, 6-4 से हराकर विंबलडन में अपनी जीत का सिलसिला 20 मैचों तक पहुंचा दिया है।

पुरुष एकल में ही पांचवी वरीयता प्राप्त टेलर फ़्रिट्ज़ ने कनाडा के गेब्रियल डायलो को 3-6, 6-3, 7-6 (0), 4-6, 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार पांच सेट की जीत दर्ज की।

लेकिन 12वें नंबर के फ्रांसेस टियाफो भी बाहर होने वाले वरीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। उन्हें 2022 के विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट कैम नोरी ने 4-6, 6-4, 6-3, 7-5 से हराया। महिला वर्ग में पिछले साल की उपविजेता और चौथी वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी के बाहर होने के बाद सबालेंका पांच शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में अकेली मैदान पर बची हुई हैं।

दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉ्फ, तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और पांचवीं वरीयता प्राप्त झेंग किनवेन पहले ही बाहर हो चुकी हैं। पाओलिनी को गैर वरीयता प्राप्त कामिला राखीमोवा से 4-6, 6-4, 6-4 से हार मिली।

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका ने बुधवार को अपने दूसरे दौर के मैच में मैरी बुज़कोवा पर 7-6 (4), 6-4 से जीत हासिल की। वह अब 2021 की अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू का सामना करेंगी।

राडुकानू ने 2023 की विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा को 6-3, 6-3 से हराया। महिला वर्ग के एक अन्य मैच में छठी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन मैडिसन कीज़ ने ओल्गा डैनिलोविच को 6-4, 6-2 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।