द इंडियन व्यू

वाहन जांच पर ममता बनर्जी का निशाना, कहा - पीएम और गृह मंत्री की क्यों नहीं हो रही है जांच

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होता जा रहा है। इस बीच प्रदेश में वाहन जांच को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश की मुख्यमंत्री व तृणमूल…

Ragwendra P Singh
April 15, 2026
2 min read
वाहन जांच पर ममता बनर्जी का निशाना, कहा - पीएम और गृह मंत्री की क्यों नहीं हो रही है जांच

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होता जा रहा है। इस बीच प्रदेश में वाहन जांच को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर केंद्र और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि दमदम हवाई अड्डे पर उनकी गाड़ी के पास भी केंद्रीय बल जांच के लिए पहुंचा था।

 

ममता बनर्जी ने कहा कि आज दमदम हवाई अड्डे पर मेरी गाड़ी के पास भी केंद्रीय बल आया। मैंने खुद कहा कि जांच करो, मैं चाहती हूं कि जांच हो। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अगर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की गाड़ियों की जांच हो रही है तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की गाड़ियों की जांच क्यों नहीं होती।

 

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव के नाम पर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल के सभी नेताओं की गाड़ियों की जांच होती है, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की गाड़ियों की जांच क्यों नहीं होगी? क्या इसी तरह चुनाव कराया जाएगा? उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय नेताओं की गाड़ियों में पैसे आते हैं और केंद्रीय बलों के वाहनों को लेकर भी सवाल खड़े किए।

 

लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की गाड़ी की कथित जांच को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने राज्य की राजनीति को और गरमा दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एक व्हाट्सऐप संदेश के जरिए अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी की गाड़ी की जांच के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

 

चुनाव आयोग और भाजपा पर एक साथ निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर हिम्मत है तो हर दिन मेरी गाड़ी की जांच करो। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं भाजपा की तरह चोर या डकैत नहीं हूं, मैं राजनीति करती हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सरकार से वेतन तक नहीं लेती हैं।

 

-------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…